Bokaro News : लुगू पहाड़ के जंगल से युवती का शव बरामद

Bokaro News : ललपनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लुगू पहाड़ जंगल में रविवार को एक युवती (17 से 19 वर्ष) का शव मिला है. मृतका की पहचान नहीं हो पायी है. उसका चेहरा पत्थर से कुचल दिया था.
महुआटांड़. ललपनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लुगू पहाड़ जंगल में रविवार को एक युवती (17 से 19 वर्ष) का शव मिला है. मृतका की पहचान नहीं हो पायी है. उसका चेहरा पत्थर से कुचल दिया था. सूचना पर महुआटांड़ थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद यादव टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और छानबीन की. शव दोरबार चट्टानी स्थित लुगू बुरु मार्ग के तोरणद्वार से करीब एक किमी आगे पहाड़ी के ऊपर मार्ग से बायीं ओर करीब 50 मीटर अंदर जंगल में था. अनुमान है कि हत्या दो-तीन दिन पहले की गयी है. शव के पास से एक पत्थर बरामद किया गया, जो खून से लथपथ है. दुष्कर्म की आशंका भी जतायी जा रही है. शव के पास से शराब और पानी का बोतल, ग्लास, दो मोबाइल चार्जर और गुलाबी रंग का एक लेडीज बैग बरामद किया गया है. पुलिस ने पंचनामा बना कर शव अपने कब्जे में लिया और पहाड़ी से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भिजवाया. पोस्टमार्टम के बाद शव को बीजीएच बोकारो के मर्चरी में रखवाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




