Bokaro News : चार दिन बाद भी नहीं लाया जा सका प्रवासी मजदूर का शव

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : चार दिन बाद भी नहीं लाया जा सका प्रवासी मजदूर का शव

Bokaro News : स्वांग उत्तरी पंचायत के प्रवासी मजदूर रिजवान हुसैन (42 वर्ष) का शव मौत के चार दिन बाद भी मलेशिया से नहीं लाया जा सका है.

विज्ञापन

ललपनिया. स्वांग उत्तरी पंचायत के प्रवासी मजदूर रिजवान हुसैन (42 वर्ष) का शव मौत के चार दिन बाद भी मलेशिया से नहीं लाया जा सका है. इधर, पत्नी, पुत्र व परिवार के लोगो का रो-रो कर बुरा हाल है. परिवार के सदस्यों ने झारखंड सरकार से शव लाने और मुआवजा दिलाने की मांग की है. मालूम हो कि रिजवान मलेशिया की एफजीबी प्लांटेशन कंपनी में काम करता था. एक जून को उसका शव एक पेड़ में फंदे से लटका मिला था. झामुमो नेता मुमताज आलम ने कहा कि मृतक की पत्नी खुर्शीदा बानो ने मंत्री योगेन्द्र प्रसाद को आवेदन देकर मलेशिया से शव मंगाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola