Bokaro News : दुंदीबाद में दो दुकानदारों के बीच तलवारबाजी, दो गये जेल, एक इलाजरत

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : दुंदीबाद में दो दुकानदारों के बीच तलवारबाजी, दो गये जेल, एक इलाजरत

Bokaro News ग्राहक को लेकर शाम को हुई बकझक, रात में हिंसक झड़प

विज्ञापन

Bokaro News :संवाददाता, बोकारो. बीएस सिटी थाना क्षेत्र के दुंदीबाद बाजार में रविवार की देर रात लगभग साढ़े 12 बजे दो दुकानदारों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इस दौरान तलवारबाजी में एक पक्ष के देव कुमार साह व दूसरे पक्ष के करण कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा दास व थाना की गश्ती टीम के साथ पहुंचे और हिंसक झड़प को नियंत्रित किया. तलवारबाजी की घटना के दो आरोपी हरेलाल व करण कुमार को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस के अनुसार घटना में घायल देव कुमार साह को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है, जबकि करण कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. दोनों पक्ष के दुकानदार दुंदीबाद में तिरपाल व गन्ना बेचने के व्यवसाय से जुड़े हैं. दोनों पक्षों के लोगों ने रविवार की शाम को ग्राहक के लिए आपस में तू-तू, मैं-मैं किया. यही विवाद रविवार की देर रात को हिंसक झड़प में तब्दील हो गयी. फिलहाल पुलिस सभी पहुलओं की जांच कर रही है. इस संबंध में बीएस सिटी थाना में दोनों पक्ष ने परस्पर विरोधी मामला दर्ज कराया है. एक पक्ष के ज्ञानचंद्र साह ने हरेलाल, करण कुमार, अमित कुमार, भगलू साव को मारपीट में आरोपी बनाया है, जबकि दूसरे पक्ष के अर्जुन कुमार की किया पर दर्ज मामले में देव कुमार, राज कुमार, ज्ञानचंद्र साह, जितेंद्र कुमार व एक अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. पुलिस दोनों मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है. गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है. सभी अभियुक्त फरार हैं. कोट दुंदीबाद में हिंसक झड़प मामले में सभी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. कानून हाथ में लेने की छूट किसी को नहीं है. – आलोक रंजन, सिटी डीएसपी, बोकारो

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola