BOKARO NEWS : झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष को पार्टी ने किया शो-कॉज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Nov 2024 12:48 AM
BOKARO NEWS : झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोकारो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी को पार्टी ने शो कॉज किया है.
बोकारो. झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोकारो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी को पार्टी ने शो कॉज किया है. झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने पत्र जारी कर एक सप्ताह के अंदर जवाब देने को कहा है. श्री पांडेय ने पत्र में लिखा है कि विभिन्न सोशल मिडिया प्लेटफॉर्मों पर से प्राप्त सूचना से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि श्री मांझी की ओर से पार्टी व गठबंधन के निर्णय के विरूद्ध कार्य किया जा रहा है. इसे गंभीर अनुशासनहीनता में लिया गया है. पत्र के जरिए पार्टी महासचिव ने पूछा है कि किन परिस्थितियों में पार्टी व गठबंधन के निर्णय के विरूद्ध कार्य करना पड़ रहा है. इस संबंध में श्री मांझी को पत्र प्राप्ति की तिथि से सात दिनों के अन्दर अपना पक्ष लिखित रूप से केन्द्रीय कार्यालय को देने की बात कही गई है. पत्र में कहा गया है कि क्यों नहीं आप पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाय. साथ ही स्पष्ट किया गया है कि जवाब नहीं मिलने अथवा संतोषप्रद जवाब नहीं होने की स्थिति में अनुसाशनात्मक कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में झामुमो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी से बात करने पर उन्होंने कहा: पार्टी व गठबंधन धर्म का हर स्तर पर पालन किया जा रहा है. पार्टी की ओर से जो भी निर्देश प्राप्त हो रहा है उसे पर अमल किया जा रहा है. जहां तक शो कॉज की बात है पार्टी को इस संबंध में जवाब दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










