ePaper

BOKARO NEWS : बेरमो अनुमंडल के कई प्रखंडों में अधिकारियों की कमी

Updated at : 21 Sep 2024 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
BOKARO NEWS : बेरमो अनुमंडल के कई प्रखंडों में अधिकारियों की कमी

BOKARO NEWS : बेरमो अनुमंडल के बेरमो, गोमिया, नावाडीह और चंद्रपुरा प्रखंड कार्यालयों के कई विभागों में अधिकारियों की कमी है. कई महत्वपूर्ण विभाग प्रभार में चल रहे हैं.

विज्ञापन

राकेश वर्मा, बेरमो : बेरमो अनुमंडल के बेरमो, गोमिया, नावाडीह और चंद्रपुरा प्रखंड कार्यालयों के कई विभागों में अधिकारियों की कमी है. चारों प्रखंडों में दो दर्जनों से ज्यादा विभागों में पदाधिकारी नहीं हैं. कई महत्वपूर्ण विभाग प्रभार में चल रहे हैं. कई महत्वपूर्ण विभागों में तो पांच-सात साल से पदाधिकारी नहीं हैं. इसके कारण आम लोगों का काम प्रभावित हो रहा है.

बेरमो प्रखंड

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का पद सीओ के प्रभार में

प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी का पद बीपीआरओ के प्रभार मेंप्रखंड कृषि पदाधिकारी का पद वीएलएल के प्रभार में

नावाडीह प्रखंड

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का पद सात साल से ज्यादा समय से रिक्त. सीओ प्रभार मेंप्रखंड कृषि पदाधिकारी का पद तीन साल से रिक्त. जनसेवक अभिषेक कुमार प्रभार मेंप्रखंड सहकारिता पदाधिकारी का पद दो साल से रिक्तप्रखंड प्रसार पदाधिकारी का पद दस साल से रिक्त. जनसेवक हैं प्रभार में

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी का पद 10 साल से रिक्तप्रखंड प्रबंधक का पद दस साल से रिक्तप्रखंड कार्यालय लिपिक, नाजीर एवं प्रधान सहायक का पद रिक्त

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तीन साल से रिक्त. चंदनकियारी के बीइओ के प्रभार में24 पंचायतों के लिए 18 पंचायत सचिव. पूर्व में सिर्फ छह थे

प्रखंड की 24 पंचायतों के लिए 16 रोजगार सेवक

गोमिया प्रखंड

सीडीपीओ का पद दो साल से रिक्त. सीओ के प्रभार मेंप्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक का पद सात साल से रिक्तप्रखंड सहकारिता पदाधिकारी का पद दो साल से रिक्तश्रम प्रवर्तन पदाधिकारी का पद तीन साल से रिक्त

प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी का पद एक साल से रिक्तप्रधान सहायक का पद छह माह से रिक्त

सीआइ का पद एक माह से रिक्तप्रखंड की 36 पंचायतों के लिए 20 से ज्यादा पंचायत सेवक. पहले मात्र छह पंचायत सेवक थे

चंद्रपुरा प्रखंड

पांच साल से सीडीपीओ का पद रिक्त. बीडीओ के प्रभार मेंआठ साल से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का पद रिक्त. सीओ के प्रभार मेंप्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी का पद रिक्तप्रखंड पशुपालन पदाधिकारी का पद प्रभार मेंप्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का पद प्रभार में

प्रखंड कृषि पदाधिकारी का पद रिक्तस्वास्थ्य विभाग का कार्य बेरमो प्रखंड से जुडा हुआ है

प्रखंड की 23 पंचायतों के लिए लगभग 10 पंचायत सेवक

अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट

पशुपालन पदाधिकारी का पद रिक्तशिक्षा प्रसार पदाधिकारी का पद रिक्तकल्याण पदाधिकारी का पद रिक्तदो दंडाधिकारी में सिर्फ एक दंडाधिकारीप्रचार प्रसार पदाधिकारी का पद रिक्तअनुमंडल आपूर्ति पदाधिकारी का पद रिक्तजहां भी अधिकारियों की कमी है, वहां अतिरिक्त समय निकाल कर कार्यों को पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाता है.

अशोक कुमार, एसडीएम, बेरमो

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola