एसआईआर फॉर्म में गलत पता दर्ज होने की शिकायत, पंचायत समिति सदस्य ने उठाया मामला

Updated:
विज्ञापन

कसमार के सिंहपुर पंचायत में एसआईआर फॉर्म में गलत पता दर्ज होने की शिकायत सामने आई है। पंचायत समिति सदस्य ने अधिकारियों से तत्काल सुधार की मांग की है।

विज्ञापन

एसआईआर फॉर्म में गलत पता दर्ज होने की शिकायत, पंचायत समिति सदस्य ने उठाया मामलासिंहपुर के कई मतदाताओं के पते में ''मणिपुर, करमा'' जुड़ने का आरोप, सुधार की मांग प्रतिनिधि, कसमार कसमार प्रखंड अंतर्गत सिंहपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार महतो ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मतदाताओं को उपलब्ध कराए जा रहे इन्यूमरेशन फॉर्म में गड़बड़ी की शिकायत की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सिंहपुर पंचायत के दर्जनों मतदाताओं के पते में ‘मणिपुर, करमा’ अंकित कर दिया गया है, जबकि यह सही पता नहीं है. इससे मतदाताओं के बीच भ्रम और संदेह की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. श्री महतो ने कहा कि यदि समय रहते इस प्रकार की त्रुटियों का सुधार नहीं किया गया तो आगे मतदाता सूची में भी गलत जानकारी दर्ज होने की आशंका बनी रहेगी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर शीघ्र सुधार कराने की मांग की है. उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि इन्यूमरेशन फॉर्म भरने से पहले उसमें दर्ज सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें.

यदि नाम, पता या अन्य किसी प्रकार की त्रुटि मिले तो उसे बीएलओ के माध्यम से तत्काल सुधार के लिए दर्ज कराएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो. बताया जाता है कि इस संबंध में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों को भी जानकारी दी गयी है. अब मतदाताओं को उम्मीद है कि जांच के बाद आवश्यक संशोधन कर त्रुटियों का निराकरण किया जाएगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola