Bokaro News : सेक्टर 12 : ऑटो चालक को चाकू मार किया घायल

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सेक्टर 12 : ऑटो चालक को चाकू मार किया घायल

Bokaro News : जख्मी ऑटो चालक अस्पताल में इलाजरत

विज्ञापन

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर सेक्टर 12 छोड़ने जा रहे ऑटो चालक नवनीत कुमार को अपराधियों ने सेक्टर 12 मोड़ के पास सोमवार को चाकू मारकर घायल कर दिया. ऑटो चालक ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर सेक्टर 12 मोड़ आया ओर अपने सवारी को उतार कर वापस जाने लगा, तभी नशे में धुत दो युवक आये और उसके ऑटो में सवार होने के लिए आगे बढ़े. ऑटो चालक ने युवकों को ले जाने से मना कर दिया. इस बात को लेकर ऑटो चालक व युवकों के बीच नोंकझोंक हो गई. इस बीच दोनों युवकों ने कुछ साथियों को बुला लिया. इसके बाद सभी मिलकर उसकी बुरी तरह से पिटाई करने लगे. इसी दौरान युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू के हमले से उसके सिर, गर्दन, पीठ व हाथ लहूलुहान हो गया. इसके बाद सभी युवक फरार हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायल ऑटो चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना जानकारी मिलने पर सेक्टर 12 थाना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola