Sawan 2021 : 25 जुलाई से शुरू हो रहा सावन, झारखंड में श्रद्धालुओं के लिए खोले जायेंगे मंदिरों के द्वार !
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Jul 2021 12:03 PM
Sawan 2021, रांची न्यूज : भगवान शिव का प्रिय माह सावन 25 जुलाई से शुरू हो रहा है. सावन माह के पहले पक्ष में द्वितीया तिथि की हानि है और सप्तमी तिथि की वृद्धि है. इस कारण से यह पक्ष 15 दिनों का है. 26 को पहला सोमवारी व्रत है. श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश की अनुमति को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति सरकार के निर्णय का इंतजार कर रही है.
Sawan 2021, रांची न्यूज : भगवान शिव का प्रिय माह सावन 25 जुलाई से शुरू हो रहा है. सावन माह के पहले पक्ष में द्वितीया तिथि की हानि है और सप्तमी तिथि की वृद्धि है. इस कारण से यह पक्ष 15 दिनों का है. 26 को पहला सोमवारी व्रत है. श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश की अनुमति को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति सरकार के निर्णय का इंतजार कर रही है.
इस बार सावन माह में चार सोमवारी पड़ेगी. दूसरी सोमवारी दो, तीसरी सोमवारी नौ और चौथी व अंतिम सोमवारी 16 अगस्त को है. 28 जुलाई से मधुश्रावणी व्रत शुरू हो रहा है. चार अगस्त यानी बुधवार को कामदा एकादशी व्रत है. आठ अगस्त को स्नान दान व श्राद्ध की अमावस्या है. नौ अगस्त को प्रतिपदा है. यह पक्ष चौदह दिनों का है.
नवमी तिथि क्षय है. 11 अगस्त को मधुश्रावणी व्रत का समापन है. 13 अगस्त को नाग पंचमी है. 18 अगस्त से झूलन यात्रा शुरू होगी. इसी दिन इसी दिन एकादशी है. 21 अगस्त को व्रत की पूर्णिमा और 22 को स्नान दान की पूर्णिमा और रक्षाबंधन का त्योहार है. वहीं, 16 जुलाई से नेपाली मूल के लोगों का सावन शुरू हो रहा है.
मंदिर प्रबंधन समिति सरकार के निर्णय का इंतजार कर रही है. यदि सरकार मंदिरों में पूजा करने की अनुमति प्रदान करती है, तो मंदिरों को आम भक्तों के लिए खोला जायेगा, अन्यथा पूजा पाठ करने के बाद मंदिर को बंद कर दिया जायेगा. भक्तों को पिछली बार की तरह घरों में ही रहकर पूजा करनी होगी. कहीं भी समारोह का आयोजन नहीं होगा.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










