राजधानी समेत झारखंड के 5 जिलों में किसान बचाओ अभियान, सरकार के सामने रखी जाएंगी ये मांगें

झारखंड में किसान बचाओ महाअभियान का शुभारंभ बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के पचमो पंचायत से 28 अक्टूबर से किया जाएगा. बताया गया है कि यह अभियान एतिहासिक होगा, जो किसानों की दशा व दिशा तय करगी.
ललपनिया (बोकारो), नागेश्वर : झारखंड किसान महासभा और जय झारखंड अभियान के संयुक्त तत्वावधान में किसान बचाओ यात्रा की शुरुआत की जा रही है. प्रथम चरण में 50 पंचायतों में इस अभियान के तहत किसान पंचायत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बोकारो, रामगढ़, रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद और गुमला जिले के विभिन्न पंचायत शामिल होंगे. किसान बचाओ महाअभियान का शुभारंभ बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के पचमो पंचायत से 28 अक्टूबर से किया जाएगा. पचमो पंचायत के झुमरा गांव के सरना स्थल से यह यात्रा शुरू होगी. बताया गया है कि यह अभियान एतिहासिक होगा, जो किसानों की दशा व दिशा तय करगी. ये जानकारी झारखंड किसान महासभा अध्यक्ष राजू कुमार महतो ने दी है.
कृषि सेक्टर में सुधार से जुड़ी होंगी मांगें
राजू कुमार महतो ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर झारखंड किसान महासभा लगातार आवाज उठा रही है, लेकिन अभी तक उसका असर जमीनी स्तर पर नहीं दिख रहा है. उन्होंने कहा कि झारखड किसान महासभा की आवाज दबाई नहीं जा सकती है. यह चुनावी आंदोलन नहीं है, जो कुछ दिनों तक रहकर दब जाएगी. यह यात्रा झारखंड के किसानों की मांगें और अधिकारों के लिए है, जिसमें किसानों के हित और कृषि सेक्टर में सुधार से जुड़ी मांगें हैं. राजू महतो ने कहा यह यात्रा मुख्य तौर पर धान से संबंधित उत्पादन से लेकर बाजार तक के लिए एक व्यवस्थित व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए होगी, जिस प्रकार आज झारखंड के कृषि जगत में भ्रष्टाचार व्याप्त है, उसके जड़ तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी ताकि उसका विरोध किया जा सके.
झारखंड किसान महासभा के अध्यक्ष महतो ने कहा इस यात्रा का आगाज झारखंड के ऊंची चोटी झुमरा पहाड़ से की जा रही है, ताकि किसानों की आवाज दूर-दूर तक जाए. उन्होंने कहा अगर फिर भी सरकार और अधिकारियों को आवाज नहीं सुनाई दी, तो फिर तंत्र को संभलना मुश्किल होगा. उन्होंने किसान भाइयों से आह्वाहन किया है कि इस महान यात्रा में अधिक से अधिक किसान भाइयों को शामिल हों. कार्यक्रम की सफलता को लेकर झारखंड किसान महासभा व जय झारखंड अभियान के द्वारा चिन्हित सभी जिलों में किसानों के बीच जनजागरण किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




