बोकारो का साड़म गांव सील, बीजीएच के डॉक्टर समेत 35 कर्मचारी को किया गया होम क्वारेंटाइन

saram village of bokaro sealed after death of coronavirus positive patient रांची : झारखंड के बोकारो जिला में कोरोना वायरस से एक बुजुर्ग की मौत के बाद प्रशासन ने मृतक के गांव को पूरी तरह से सील कर दिया है. जिस बोकारो जेनरल हॉस्पिटल में 75 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई थी, उसके डॉक्टर समेत 35 कर्मचारियों को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है. साड़म गांव के बुजुर्ग की बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात बीजीएच के सीसीयू में मौत हो गयी थी. उसकी मृत्यु के बाद जांच रिपोर्ट आयी, जिसमें उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई.
बोकारो : झारखंड के बोकारो जिला में कोरोना वायरस से एक बुजुर्ग की मौत के बाद प्रशासन ने मृतक के गांव को पूरी तरह से सील कर दिया है. जिस बोकारो जेनरल हॉस्पिटल में 75 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई थी, उसके डॉक्टर समेत 35 कर्मचारियों को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है. साड़म गांव के बुजुर्ग की बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात बीजीएच के सीसीयू में मौत हो गयी थी. उसकी मृत्यु के बाद जांच रिपोर्ट आयी, जिसमें उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई.
Also Read: Jharkhand : बोकारो में फिर मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, 5 दिन में 6 लोग कोविड19 से संक्रमित, एक की मौत
प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए पूरे साड़म गांव को गुरुवार को ही सील कर दिया. गांव के 3 किलोमीटर की परिधि में पूरी तरह से नाकेबंदी करवा दी गयी. गांव के 23 लोगों के सैंपल कोरोना की जांच के लिए लिये गये. इसमें 8 लोग मृतक के परिवार के सदस्य और उसके आसपास रहने वाले लोग हैं. उम्मीद है कि शुक्रवार (10 अप्रैल, 2020) को बीजीएच के उन सभी लोगों के सैंपल लिये जायेंगे, जिन्हें होम क्वारेंटाइन किया गया है.
उधर, तेलो गांव में मिले कोरोना वायरस से संक्रमित तीन नये मरीजों के संपर्क में आये 21 लोगों के सैंपल लिये जा चुके हैं. सभी 21 लोगों को जिला के चास स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है. बोकारो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड स्थित तेलो गांव झारखंड में कोरोना वायरस का एपिसेंटर बन चुका है. इस गांव में अब तक 5 मरीज मिल चुके हैं. जिले का पहला केस इसी गांव से सामने आया था.
तेलो गांव की एक महिला बांग्लादेश में तबलीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद लौटी थी. बांग्लादेश से लौटने के बाद उसने नयी दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में भी तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. इस महिला के परिवार की दो बच्चियां भी कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें.
Also Read: रांची में भी कोरोना वारियर से बदसलूकी, हिंदपीढ़ी को सैनिटाइज करने गये निगम कर्मियों पर लोगों ने थूका
तबलीगी जमात में शामिल हुए लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वे खुद आगे आयें और अपनी जांच करायें, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन टूट जाये. साथ ही यदि वे पीड़ित हैं, तो उनका सही इलाज हो सके. उल्लेखनीय है बोकारो में अब तक 6 केस सामने आये हैं, जिसमें एक की मौत हो चुकी है. वहीं, राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में 7 लोग इस वायरस से संक्रमित मिले हैं. सभी का रिम्स में इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




