Jharkhand : बोकारो में फिर मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, 5 दिन में 6 लोग कोविड19 से संक्रमित, एक की मौत

another coronavirus positive case in bokaro district of jharkhand झारखंड (Jharkhand) के बोकारो (Bokaro) जिला में एक और कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीज मिला है. यह व्यक्ति भी चंद्रपुरा (Chandrapura) प्रखंड के तेलो गांव (Telo Village) का रहने वाला है. झारखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने शुक्रवार (10 अप्रैल, 2020) को इसकी पुष्टि की. इसके साथ ही बोकारो में कोविड19 (Covid19) संक्रमित मरीजों की संख्या 6 हो गयी है. महज 5 दिन में ये 6 मरीज सामने आये हैं. इनमें एक की मौत हो चुकी है.
रांची : झारखंड (Jharkhand) के बोकारो (Bokaro) जिला में एक और कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीज मिला है. यह व्यक्ति भी चंद्रपुरा (Chandrapura) प्रखंड के तेलो गांव (Telo Village) का रहने वाला है. झारखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने शुक्रवार (10 अप्रैल, 2020) को इसकी पुष्टि की. इसके साथ ही बोकारो में कोविड19 (Covid19) संक्रमित मरीजों की संख्या 6 हो गयी है. महज 5 दिन में ये 6 मरीज सामने आये हैं. इनमें एक की मौत हो चुकी है.
कोरोना वायरस से संक्रमण का ताजा मामला उसी तेलो गांव का है, जहां की एक महिला में सबसे पहले कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी. गुरुवार (9 अप्रैल, 2020) को इसी गांव के चार और लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई थी. इसमें सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव पायी गयी महिला की दो बेटियों समेत चार लोग इस जानलेवा विषाणु से संक्रमित पाये गये थे.
इस तरह बोकारो में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6 हो गयी है, जिसमें एक की मौत हो चुकी है. वहीं, झारखंड में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 14 हो गयी है. राजधानी रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में गुरुवार को भर्ती कराये गये एक बुजुर्ग मरीज की हालत गंभीर बतायी गयी है. उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है.
वेंटिलेटर पर रखा गया यह शख्स हिंदपीढ़ी में कोरोना वायरस से संक्रमित मलयेशियाई महिला के संपर्क में आयी एक महिला का पति है. उसके दो बेटों को भी रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि मलयेशियाई महिला के संपर्क में आयी एक महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी. बाद में उसके पति और दो बेटों में भी इस संक्रमण की पुष्टि हुई. उसका पति किडनी की बीमारी से पीड़ित है.
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस उन लोगों के लिए जानलेवा साबित होता है, जो सांस संबंधी या किसी अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित हों. बोकारो में गोमिया के साड़म के जिस 75 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात हुई, उन्हें सांस से जुड़ी समस्या थी. सांस लेने में तकलीफ की वजह से उन्हें बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मृत्यु हो गयी.
Also Read: रांची में भी कोरोना वारियर से बदसलूकी, हिंदपीढ़ी को सैनिटाइज करने गये निगम कर्मियों पर लोगों ने थूका
बुजुर्ग की मौत के बाद उनमें कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई. इसके बाद डॉक्टर और नर्स समेत कई लोगों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है. झारखंड में अब तक 1315 लोगों की जांच की गयी है, जिसमें 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. इनमें से एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है. इस तरह राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 13 मरीज हैं, जिनका रांची, बोकारो और हजारीबाग के अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




