ePaper

SAIL के बोकारो स्टील प्लांट की भट्टी में पहली बार ब्लास्ट फर्नेस में ब्रिकेट चार्ज करने में मिली सफलता

Updated at : 03 Apr 2024 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
SAIL के बोकारो स्टील प्लांट की भट्टी में पहली बार ब्लास्ट फर्नेस में ब्रिकेट चार्ज करने में मिली सफलता

SAIL के बोकारो स्टील प्लांट की भट्टी में पहली बार ब्लास्ट फर्नेस में ब्रिकेट चार्ज करने में सफलता मिली है. इसके दूरगामी असर होंगे. पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी.

विज्ञापन

बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस विभाग व सेल-आरडीसीआइएस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. टीम ने पहली बार परीक्षण के आधार पर बीएसएल के ब्लास्ट फर्नेस नंबर 01 में ब्रिकेट चार्ज करने में सफलता हासिल की है.

SAIL में पहली बार हुआ ऐसा प्रयोग

यह सेल में इस तरह का पहला प्रयोग है. परियोजना बीएसएल के अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीरेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में सीजीएम (आयरन) आरडीसीआईएस एके मिस्त्री व सीजीएम (ब्लास्ट फर्नेस) एमपी सिंह के मार्गदर्शन में कार्यान्वित हुआ है.

ब्रिकेट विकसित करने में मिली सेल को सफलता

प्लांट के रिटर्न सिंटर, स्लज व अन्य महीन अपशिष्ट पदार्थों के उपयोग से विकसित हुआ ब्रिकेट आरडीसीआइएस व बीएसएल ने प्लांट के रिटर्न सिंटर, स्लज व अन्य महीन अपशिष्ट पदार्थों का उपयोग करके सफलतापूर्वक ब्रिकेट विकसित किया है. यह लोहा बनाने की प्रक्रियाओं को सस्टेनेबल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

पर्यावरण प्रबंधन व संसाधन अनुकूलन की दिशा में बड़ी उपलब्धि

इतना ही नहीं, यह नयी तकनीक इस्पात निर्माण प्रक्रिया में पर्यावरण प्रबंधन व संसाधन अनुकूलन की दिशा में एक अहम उपलब्धि भी है. इससे टीम बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) काफी उत्साहित है. यहां उल्लेखनीय है बीएसएल इस्पात उत्पादन के साथ पर्यावरण को लेकर भी सजग है.

Also Read : बोकारो स्टील प्लांट: बीएसएल के 1200 समेत सेल के 15000 कर्मी बनेंगे अधिकारी, जूनियर ऑफिसर परीक्षा का सर्कुलर जारी

परियोजना के सफल परीक्षण में बीएसएल व आरडीसीआईएस के इनकी रही सक्रियता

सफल परीक्षण में बीएसएल के सीजीएम (सिंटर प्लांट) बीके बेहरा, सीजीएम (आरएमएचपी) धनंजय कुमार, एम रॉय, जीएम (बीएफ), आरडीसीआईएस, श्यामसुंदर, जीएम (बीएफ) बीएसएल, के मिंज, जीएम (बीएफ) बीएसएल, आदर्श गुप्ता, जीएम (एसपी), अनिल कुमार, डीजीएम (एसपी) बीएसएल, संतोष कुमार, डीजीएम आरडीसीआईएस बोकारो, मनीष माधव, प्रबंधक (बीएफ), स्मिता टोप्पो, प्रबंधक व अभिजीत दास, प्रबंधक (दोनों आरडीसीआइएस बोकारो) सक्रिय रूप से शामिल थे.

Also Read : झारखंड: बोकारो स्टील प्लांट समेत सेल में 300 पदों पर होगी बहाली, 26 फरवरी से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola