Bokaro News : नप क्षेत्र के वार्डों में पानी की समस्या का करें निदान
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 17 May 2026 1:39 AM
Bokaro News : डीसी ने किया फुसरो नगर परिषद कार्यालय व अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण
Bokaro News : संवाददाता, बेरमो/फुसरो. बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने शनिवार को फुसरो नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने नगर परिषद कार्यालय रख रखाव, विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए विभिन्न योजनाओं एवं खर्च से संबंधित दस्तावेजों की समीक्षा की. डीसी के अचानक नगर कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया. इस दौरान लीगल असिस्टेंट, रेवेन्यू इंस्पेक्टर एवं स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे. जिस पर उपायुक्त ने स्पष्टीकरण मांगा. साथ ही अगले आदेश तक वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त बारी-बारी से योजनाओं सहित खर्च के दस्तावेजों की जांच की. उन्होंने प्रशासक राजीव कुमार रंजन से शहर में पानी, साफ-सफाई की समस्याओं की जानकारी लेते हुए एक सप्ताह के अंदर उसका निदान करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के जिन वार्ड में पानी की समस्या है उसे प्राथमिकता के साथ निदान करना है. वार्ड पार्षद व नगर की टीम संयुक्त बैठक कर स्पेशल टीम गठित करते हुए पेयजल की समस्याओं का निदान करेगी. कहा कि राज्य सरकार का सख्त निर्देश है जीरो टालरेंस पर पानी की समस्याओं का निदान करना है. कहा कि शहर के खराब पड़े चापाकल को दुरुस्त करें.
अभिलेख संधारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं :
डीसी श्री झा ने बुक, आडिट रिपोर्ट, इंडेक्स पंजी, आगत-निर्गत पंजी, चेक बुक रजिस्टर की जांच के बाद कहा कि सभी पंजी एवं अभिलेखों को एक सप्ताह के भीतर अद्यतन करें. कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अभिलेखों का नियमित संधारण अत्यंत आवश्यक है. लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का प्लांट निर्माण के लिए दिया गया है 16 एकड़ जमीन :
फॉरेस्ट विभाग की जमीन पर निर्मित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का प्लांट निर्माण अधर में होने के सवाल पर डीसी ने कहा कि फिलहाल 16 एकड़ जमीन आईडेंटिफाई करके नगर को उपलब्ध कराया गया है. फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार को-आर्डिनेशन बैठक हो रही है, जल्दी उसका भी निदान हो जायेगा. डीसी ने नप कार्यपालक को दामोदर नदी में डिसेल्टिंग चेंबर निर्माण एवं जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया.मानसून से पहले नाली सफाई पर जोर :
डीसी ने नगर कार्यपालक राजीव रंजन को मानसून से पहले नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्ड की नालियों की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया, ताकि बरसात में लोगों को जलजमाव का सामना ना करना पड़े. कहा कि आम लोगों को जल निकासी की समस्या से राहत दिलाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है.मकोली क्षेत्र में अमृत फॉरेस्ट हेरिटेज पार्क विकसित करें :
डीसी ने नगर विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान नगर क्षेत्र में अमृत पार्क निर्माण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये उन्होंने मकोली क्षेत्र में भूमि चिह्नित कर वन विभाग के समन्वय से अमृत फॉरेस्ट हेरिटेज पार्क विकसित करने का निर्देश दिया.बेरमो प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण :
उपायुक्त श्री झा ने बेरमो प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थिति विवरणी की जांच की. उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से समय पर कार्यालय आने, उपस्थिति दर्ज करने तथा आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. डीसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी कर्मी के खिलाफ आमजनों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. मौके पर बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ संजीत कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश :
उपायुक्त ने अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं विधि व्यवस्था की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ अनिता मुर्मू से अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










