रामगढ़ विधायक ने एनडीए प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

रामगढ़ विधायक ने एनडीए प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
बोकारो थर्मल. गिरिडीह सीट के एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी के पक्ष में रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ने बेरमो प्रखंड अंतर्गत अरमो पंचायत के नदी धार, यादव टोला, नयी बस्ती, हरिजन बस्ती तथा गोविंदपुर इ पंचायत का दौरा किया. इस दौरान कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. उन्हें रोजगार से भी जोड़ा जा रहा है. केंद्र में फिर मोदी सरकार बनाने के लिए गिरिडीह सीट से एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी को वोट दें. मौके पर सबिता रानी, सरिता देवी, आजसू जिला सचिव जलेश्वर महतो, धनेश्वर यादव, रौशन यादव, रामू गोप, जितेंद्र यादव, पिंटु कुमार, सूरज कुमार, मनोज कुमार, रोमिल कुमार, शुभम कुमार सहित अन्य लोग थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










