Bokaro: रेलवे कॉलोनी में दो बंद आवास का ताला तोड़कर सोने के जेवरात सहित नकदी की चोरी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News

आवास के अंदर टूटा आलमीरा व चोरी के बाद बेड पर बिखरे सामान

Bokaro: बोकारो की रेलवे कॉलोनी में चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाते हुए सोने के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

बोकारो से रंजीत कुमार की रिपोर्ट
Bokaro: बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे के दो अधिकारियों के घरों में पिछली देर रात (डीएस/111/38/एफ व डीएस/111/38/ई) में चोरी हुई. चोरों ने ताला तोडकर सोने के जेवरात सहित नकदी की चोरी कर ली है. घटना का खुलासा तब हुआ, जब कॉलोनियों के लोगों ने दोनों आवासों का ताला टूटा हुआ देखा. स्थानीय लोगों ने घर के मालिकों और पुलिस को इसकी सूचना दी. बालीडीह थाना इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. सीसीटीवी फुटेज को देखा. मामले की जांच शुरू कर दी. चेहरे को कपड़ा से ढके दो संदिग्ध लोगों ने घटना को अंजाम दिया, जिनकी तलाश शुरू कर दी गयी है. श्री सिंह ने कहा कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जायेगा.

आवासधारी ने दर्ज कराया मुकदमा

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों घर के लोग आवास बंद कर गांव गये थे. डीएस/111/38/एफ में रहने वाले लोग कोलकाता अपने पिता के दशकर्म में शामिल होने गये थे, जबकि दूसरे आवास में रहनेवाले एसके दूबे गांव गये हैं. पुलिस द्वारा सूचना पाकर कोलकाता से प्रदीप कुमार भौमिक वापस बोकारो लौटे. प्राथमिकी दर्ज करायी. जबकि एसके दूबे का इंतजार पुलिस कर रही है.

कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज की जांच की गयी. 22 मई को दो संदिग्ध व्यक्ति रात के करीब 12 बजकर 40 मिनट पर चेहरा पर कपड़ा लपेट हुए कैंपस में घूमते देखा गया. इसके बाद 23 मई की सुबह दोनों आवास का ताला टूटा मिला. घटना डेढ बजे के बीच घटी है.

पिता के श्राद्धकर्म में गया था परिवार

रेलवे कॉलोनी (डीएस/111/38/एफ) प्रदीप कुमार भौमिक ने बालीडीह थाना में रविवार को चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि पिता के देहांत के कारण 18 मई को पूरे परिवार के साथ आवास में ताला लगा कर कोलकाता गये थे. 22 मई को सुबह छह बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि मेरे आवास का ताला टूटा हुआ है. उसी दिन शाम को वापस कोलकाता से लौटा. घर का मुख्य द्वार की कड़ी को काटा गया था. अंदर प्रवेश करने पर चोरी की घटना का पता चला.

आलमीरा के लॉकर को तोड़ा गया था. उसमें रखा कीमती सामान चोरी हो गया. चोरी गये सामानों में एक सोने का चेन लॉकेट सहित 15 ग्राम, एक सोने का चेन लगभग 10 ग्राम, सोने का दो कान का झुमका लगभग 10 ग्राम, चार छोटे कान का बाला लगभग आठ ग्राम, सोनी हैंडीकैम कैमरा, आलमीरा में रखा 28 हजार रुपये नकद शामिल है.

ये भी पढ़ें…

Bokaro News : गोवा में डीपीएस बोकारो के कराटेकारों ने 16 स्वर्ण सहित जीते 40 पदक

Bokaro News : बीएसएल : ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में बच्चे सीख खेलों की बारीकियां

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola