Bokaro News : समस्याओं का त्वरित समाधान किया जायेगा : उमाकांत

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 16 May 2026 1:03 AM

विज्ञापन

Bokaro News : चास प्रखंड कार्यालय परिसर में विधायक कार्यालय कक्ष का उद्घाटन

विज्ञापन

Bokaro News :चास. चास प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक ने विधायक कार्यालय कक्ष के उद्घाटन किया. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकारी कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखते हुए आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता है. अब स्थानीय निवासियों को सरकारी योजनाओं, प्रशासनिक कार्यों तथा क्षेत्रीय समस्याओं से संबंधित विषयों को रखने के लिए सीधे प्रखंड परिसर में विधायक अथवा उनके प्रतिनिधियों से मिलने की सुविधा प्राप्त होगी. उद्घाटन के बाद विधायक ने बीडीओ एवं सीओ के साथ बैठक कर विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दये. मौके पर बीडीओ प्रदीप कुमार, सीओ सेवाराम साहू, विश्वनाथ महतो, भोलेनाथ गोप, किरण चंद्र मांझी, संतोष रजक, प्रकाश शर्मा, मुक्तेश्वर महतो, राजकिशोर महतो, किरण बाउरी, लुकमान अंसारी, इमामुद्दीन असारी, त्रिलोचन सिंह, लक्ष्मीकांत गोराईं, चितरंजन मंडल, अंबुज प्रमाणिक, रंजीत महथा, भैरव चौबे, आशीष सिंह चौधरी, परशुराम महतो, असित मिस्त्री, सुशांत मुंडा, आनंद महतो, सुफल बाउरी, मस्तान, अयुब असारी, अताउद्दीन असारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola