पीपीआर टीकाकरण अभियान शुरू, 14 अगस्त तक चलेगा
Updated:
विज्ञापन

05 | Prabhat Khabar Network
जिले में भेड़ और बकरियों को पीपीआर बीमारी से बचाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है, जो 14 अगस्त तक घर-घर जाकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
पिंड्राजोरा. भेड़ और बकरियों को जानलेवा पीपीआर (पेस्ट डेस पेटिट्स रूमिनेंट्स) बीमारी से बचाने के लिए जिला में बुधवार से विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गयी. यह अभियान 14 अगस्त तक जिले के सभी प्रखंडों में चलाया जायेगा. अभियान के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि टीका कर्मी गांव-गांव और घर-घर जाकर भेड़ व बकरियों का निःशुल्क टीकाकरण करेंगे. पीपीआर संक्रामक बीमारी है और समय पर टीकाकरण के माध्यम से प्रभावी बचाव किया जा सकता है. जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ असीम कुमार सिंह ने टीकाकर्मियों को सहयोग करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










