पेटरवार रथ यात्रा महोत्सव में भारी भीड़ उमड़ी, भगवान जगन्नाथ मोसी बाड़ी पहुंचे
35 | Prabhat Khabar Network
पेटरवार में रथ यात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा रथ पर सवार होकर मौसी बाड़ी पहुंचे, जहां नौ दिनों तक विशेष पूजा होगी।
पेटरवार. पेटरवार के नया बस पड़ाव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सार्वजनिक रथ यात्रा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. रथ यात्रा महोत्सव समिति की ओर से आकर्षक पंडाल के बीच रथ एवं रथारुढ भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की मूर्ति स्थापित कर वैदिक मंन्त्रों के उच्चारण के साथ श्रद्धा व भक्ति से पूजा अर्चना किया गया.
आपके शहर में
बुधवार की संध्या व गुरुवार को धूम-धाम से पूजा-अर्चना किया गया. गुरुवार को रथ मेला का आयोजन किया गया. विभिन्न प्रकार की दुकानें लगायी गयी थी. भगवान जगन्नाथ दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी.
संध्या में रथ को रस्सा से खिंच कर संचालन किया जायगा. जिसमें भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा रथ में विराज मान हो कर मौसी बाड़ी प्रखंड मुख्यालय के निकट विशेश्वरधाम महादेव मंदिर पहुंचें. इस बीच गगन भेदी जयकारे लगाये गए. मौसी बाड़ी पर नौ दिनों तक विश्राम करेंगे जहां पर लगातार पूजा अर्चना व आरती उतारी जाएगी.
सार्वजनिक रथ यात्रा महोत्सव के सफल आयोजन में रथ यात्रा महोत्सव समिति के संरक्षक अरज लाल महतो, सूरज अग्रवाल, विश्वनाथ बंगाली, रितेश सिन्हा, निक्की राज, जीतन महतो, शनीचर महतो सहित अन्य पदाधिकारियों, सदस्यों सहित ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए