डीएवी पब्लिक स्कूल 04 के विद्यार्थियों ने स्टर्लिंग सिटी सेंटर में सीखी पाक-कला की बारीकियां

Updated:
विज्ञापन

शामिल बच्चे | Prabhat Khabar Network

डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-04 के विद्यार्थियों ने स्टर्लिंग सिटी सेंटर में आयोजित कार्यशाला में पाक-कला और स्वस्थ भोजन के गुर सीखे।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, बोकारो

आपके शहर में

विज्ञापन

विद्यार्थियों में संतुलित व स्वास्थ्यवर्धक भोजन की आदतों का विकास, रचनात्मकता, सामूहिक कार्य-भावना व जीवनोपयोगी कौशलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरूवार को सेक्टर वन स्थित स्टर्लिंग सिटी सेंटर में डीएवी पब्लिक स्कूल-सेक्टर-04 के विद्यार्थियों के लिए अग्नि सहित व अग्नि रहित पाक-कला कार्यशाला व विद्यालय स्तरीय पाक-कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम में कक्षा छह: से ग्यारहवीं तक के 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को विविध पाक-कलाएं से कराया परिचय

कार्यशाला का समन्वय निशी सहगल (आयोजन समिति सदस्य) ने किया. संचालन सब्यसाची (होटल प्रबंधक), रंजीत गोस्वामी (मुख्य पाक-विशेषज्ञ) व गौतम खिलार (उप मुख्य पाक-विशेषज्ञ) ने किया. विशेषज्ञों ने अपने व्यावहारिक अनुभव, आकर्षक प्रदर्शन व संवादात्मक सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को पाक-कला के विविध आयामों से परिचित कराया. परिचयात्मक सत्र में संतुलित पोषण, स्वच्छ भोजन निर्माण व सुरक्षित और उत्तरदायी पाक-कला के महत्व पर प्रकाश डाला गया.

विद्यार्थियों ने बिना आग के तैयार होने वाले पौष्टिक व्यंजन बनाये

कार्यशाला का सबसे आकर्षक चरण व्यावहारिक सत्र रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने बिना आग के तैयार किये जाने वाले अनेक पौष्टिक व आकर्षक व्यंजन बनाये. इनमें ताजे सलाद, सैंडविच, कैनापे, फलों से बने व्यंजन व अन्य स्वास्थ्यवर्धक अल्पाहार प्रमुख रहे. इन व्यंजनों को सब्जियों, फलों, दुग्ध उत्पादों, ब्रेड तव अन्य पौष्टिक सामग्रियों की सहायता से तैयार किया गया. विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के व्यंजनों का मूल्यांकन स्वाद, पोषण, स्वच्छता, रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण, सुव्यवस्था पर हुआ. ऐसी कार्यशालाएं विद्यार्थियों को केवल पाक-कला का अभ्यास ही नहीं करातीं, बल्कि उन्हें स्वच्छता, पोषण, अनुशासन, टीमवर्क व आत्मनिर्भरता जैसे जीवन-मूल्यों से भी जोड़ती हैं. आज के समय में बच्चों का रसोई, स्वास्थ्य और सुरक्षित भोजन के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है. इस प्रकार के अनुभवात्मक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. एसके मिश्रा-प्राचार्य, डीएवी पब्लिक स्कूल-सेक्टर 04 सुनील तिवारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola