भाकपा माओवादी के नाम पर खैराचातर में चिपकाये पोस्टर
Updated at : 20 May 2024 12:44 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस ने पर्चा-पोस्टर किया जब्त
विज्ञापन
कसमार.
कसमार थाना क्षेत्र के खैराचातर बाजारटांड़ स्थित एक दुकान तथा कसमार-पेटरवार मुख्य पथ में फॉर्मटांड़ के निकट शनिवार की रात को भाकपा माओवादी के नाम पर कुछ पोस्टर चिपकाये गये. खैराचातर में झारखंड रीजनल कमेटी द्वारा जगह-जगह पर्चा भी फेंके गये. पोस्टर में लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का आह्वान किया गया है तथा पुलिस मुखबिरी करने वालों को चेताया गया है. पोस्टरबाजी को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है. अधिकतर लोगों का मानना है कि यह शरारत तत्वों की करतूत है. इधर, कसमार पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पर्चा-पोस्टर को जब्त कर लिया. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.हेल्पिंग हैंड्स चास बोकारो चैप्टर ने किया वृद्ध का रेस्क्यू – बोकारो.
हेल्पिंग हैंड्स चास बोकारो चैप्टर द्वारा रविवार को बिहार के आरा जिला से भटक कर बोकारो पहुंचे 70 वर्षीय वृद्ध सुरेश पासवान को रेस्क्यू कर बेहतर स्वास्थ्य व खान-पान को लेकर बंगाल पुरुलिया स्थित अपने आश्रम भेजा गया. हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक गोपाल मुरारका ने बताया कि वृद्ध के अनुसार बिहार के आरा स्थित गांव में उनका कोई नहीं है. तीन-चार दिनों से चास ब्लॉक के समीप चास-पुरुलिया रोड के किनारे सो रहे थे. भूख व समुचित देखभाल नहीं होने के कारण वृद्ध की हालत खराब हो रही थी. स्थानीय शांतनु सुमन ने हेल्पिंग हैंड्स के सदस्य राम खेड़िया को जानकारी दी. इसके बाद वृद्ध का रेस्क्यू किया गया. श्री मुरारका ने कहा : संस्था के सहयोग से समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों की मदद की जा रही है. प्रवक्ता संजय सोनी ने कहा : सेवा से किसी चेहरे पर मुस्कान लाया जा सके, तो अच्छी सेवा है.रंजीत कुमार
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




