Bokaro News : चास की डिप्टी मेयर बनीं पूजा कुमारी
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 17 Mar 2026 11:36 PM
Bokaro News : चास की डिप्टी मेयर वार्ड 22 की पार्षद पूजा कुमारी चुनी गयी हैं.
चास की डिप्टी मेयर वार्ड 22 की पार्षद पूजा कुमारी चुनी गयी हैं. मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में चुनाव हुआ. 35 वार्ड पार्षदों ने वोट दिया. इसमें से पूजा कुमारी को 19 और अमर स्वर्णकार को 14 वोट मिले. दो वोट रद्द हुए. निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढ़ांडा ने पूजा कुमारी को विजेता घोषित करते हुए प्रमाण पत्र दिया. इसके बाद मेयर भोलू पासवान ने डिप्टी मेयर को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. मौके पर चास बीडीओ प्रदीप कुमार, पंकज दुबे व सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. शपथ ग्रहण के बाद निगम कार्यालय से विजय जुलूस निकाला गया.
लोग समस्याओं की जानकारी दें, समाधान होगा
जीत के बाद पूजा कुमारी ने कहा कि पार्षदों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी. सभी के सहयोग से बेहतर चास के निर्माण में अपना योगदान दूंगी. लोगों से आग्रह है जो समस्याओं की जानकारी तुरंत दें. त्वरित समाधान करना निगम के नयी सरकार की प्राथमिकता है. सभी वार्डों में सड़क व नाली की स्थिति को खराब है. पहला बोर्ड बैठक के बाद सभी छोटी समस्याओं का समाधान होगा और बहुत जल्द जनता को स्वच्छ और सुंदर चास दिखेगा. मौके पर पार्षद सुमन राय, मुक्ता कुमारी, सुरभि देवी, लता देवी, उत्तम गोप, मंजू महतो, टुनटुन मिश्रा, सिखा कुमारी, कविता देवी, कल्याणी सिंह, राखी देवी, राजकुमारी, मधु कुमार, संजू देवी, राहुल कुमार, बबीता देवी, सपन कुमार, कौशल राय, कुंदन सिंह, कुमार विवेक, अजीत सेठ, अभिजीत मोदक, प्रमोद कुमार सहित अन्य उपस्थित थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










