फुटकाडीह के एक होटल में पुलिस की छापेमारी, एक किलो गांजा समेत 147 बोतल अवैध शराब जब्त
बरामद अवैध शराब की खेप को दिखाते थाना प्रभारी.
बोकारो जिला के महुआटांड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. फुटकाडीह गांव के एक होटल में छापेमारी के दौरान एक किलो गांजा और 147 बोतल अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद हुई है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
बोकारो जिला के महुआटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत फुटकाडीह गांव में पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब और मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राहुल कुमार गुप्ता उर्फ कुंदन कुमार गुप्ता पिता बुटन साव के होटल में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने एक किलो गांजा के अलावा विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी अवैध शराब व बीयर की कुल 147 बोतलें बरामद की. साथ ही, बुटन साव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फुटकाडीह निवासी राहुल कुमार गुप्ता उर्फ कुंदन कुमार गुप्ता के होटल में अवैध रूप से शराब और मादक पदार्थ की बिक्री की जा रही है.
प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कर रही कार्रवाई
सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ बेरमो रवींद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गयी. टीम ने होटल में छापेमारी कर तलाशी ली, जहां से गांजा और भारी मात्रा में शराब बरामद हुई. बरामद शराब में कई प्रचलित ब्रांड शामिल हैं. पुलिस ने बरामद एक किलो गांजा और 147 बोतल शराब/बीयर को जब्त कर लिया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही थी. छापेमारी दल में एसडीपीओ रवींद्र कुमार सिंह, महुआटांड़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा, पुलिस अवर निरीक्षक भगत शर्मा, सुशील कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
ये भी पढ़ें...
Dhanbad SIR: धनबाद में मतदाताओं की प्रारूप सूची जारी, शाम चार बजे तक बूथों पर देख सकेंगे अपना नाम
धनबाद में टला बड़ा हादसा: शांति भवन के मीटर रूम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










