रक्षा बंधन से पहले डाक विभाग ने करायी राखी बनाओ प्रतियोगिता
राखाी के साथ तसवीर खिंचवाते विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network
चिन्मय विद्यालय बोकारो में रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में राखी मेकिंग प्रतियोगिता हुई। छात्रों ने डाक के जरिए अपने भाई-बहनों को राखियां भेजीं।
बोकारो: भारतीय डाक विभाग की ओर से चिन्मय विद्यालय सेक्टर-05 में रक्षा बंधन पर्व के पहले राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर आकर्षक और कलात्मक राखियां तैयार कीं और उन्हें अपने भाई-बहनों के लिए डाक के माध्यम से भेजा.
स्कूल की कला शिक्षिका सोमा रॉय के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न डिजाइन की राखियां तैयार कीं. स्कूल के प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता दुनिया का सबसे पवित्र रिश्ता होता है. इसके साथ ही उन्होंने भारतीय डाक विभाग की सराहना की. मौके पर डाककर्मी रामदास कपूर सहित अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए