Bokaro News : सेक्टर 12 : मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bokaro News : अभियुक्त पर दो थाना में छह आपराधिक मामले हैं दर्ज
Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 ए निवासी इकबाल सिंह के साथ मारपीट का आरोपी अमन यादव को सेक्टर 12 पुलिस ने सोमवार को सेक्टर 12 स्थित काली मंदिर पटना खटाल से गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि सोमवार को इकबाल सिंह ने बताया कि उनके साथ मारपीट की घटना घटी है. मामला सेक्टर 12 थाना में दर्ज कराया गया. सेक्टर 12 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह के नेतृत्व मे एक छापेमारी दल का गठन किया गया. दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को ही 23 वर्षीय अमन यादव को गिरफ्तार कर लिया. अभियुक्त ने मारपीट की घटना में शामिल होने की बात स्वीकारी है. अभियुक्त अमन यादव पर सेक्टर 12 थाना में दो, बीएस सिटी थाना में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसके अलावा पूर्व में वह शस्त्र अधिनियम कांड में जेल जा चुका है. छापामारी दल में सेक्टर 12 थाना के पुअनि सरताज खां, सअनि मिथिलेश दुबे, आरक्षी देवेश शुक्ला, सत्येंद्र प्रसाद, गृह रक्षक चालक अजय कुमार यादव शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




