पेटरवार में लगातार बारिश होने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन

कई जगहों पर हुआ जलजमाव

पेटरवार में लगातार 36 घंटे की बारिश से सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आवागमन में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

पेटरवार और आस-पास के क्षेत्रों में लगातार 36 घंटों से हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है. इसका व्यापार पर सीधा असर पड़ा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

एक ओर धान की खेती के लिए बारिश जरूरी है जबकि दूसरी ओर लगातार बारिश से पेटरवार के विभिन्न जगहों में जल जमाव की स्थिति बन गयी है. जिससे आवागमन में लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. साथ ही लोग जल जमाव के कारण दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं.

पेटरवार के छत्रु राम महतो चौक पर पेटरवार-कसमार सड़क पर भी जल जमाव हो गया है. एन एच 23 से लीला जानकी रोड की हालत भी खराब है. जिससे स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. इसके अतिरिक्त पेटरवार के अन्य सड़कों के किनारे बालू, ईंट, छर्री रखने से आवागमन में आम लोगों को परेशानी होती है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola