Bokaro News : उमस भरी गर्मी में बिजली संकट से चीराचास के लोग परेशान

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 22 May 2026 1:13 AM

विज्ञापन

Bokaro News : 10-12 घंटे पावर कट से बिजली विभाग के प्रति लोगों में बढ़ रहा है आक्रोश

विज्ञापन

Bokaro News : प्रतिनिधि, चास. बोकारो के चीराचास में भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं. पूरे क्षेत्र में बिजली विभाग के प्रति लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है. चास नगर निगम के वार्ड दो, तीन और चार के क्षेत्र में पूरा चीराचास बसा है. कई कॉलोनियों में ज्यादातर बुजुर्ग रहते हैं. पिछले दो-तीन दिनों से पूरे चीराचास में बिजली समस्या बनी हुई है. बुधवार की रात को बिजली की आंख मिचौली से लोगों की नींद उड़ गयी. कुछ मिनट के लिए बिजली रहती फिर घंटों गायब, रात भर लोग परेशान रहे. फुदनीडीह सब-स्टेशन के ओवरलोड और बार-बार मेन लाइन खराब से समस्या गंभीर हो गयी है. घरों में इन्वर्टर तक चार्ज नहीं हो रहे हैं. फुदनीडीह सब-स्टेशन से पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे 10-12 घंटे तक पावर कट आम हो गया है. बिजली नहीं रहने से चास शहरी जलापूर्ति और घरों के मोटर बंद हो जाते हैं, जिससे पानी के लिए भी हाहाकार मचा है. बिजली समस्या से क्षेत्र में लगभग 30 हजार की आबादी प्रभावित है.

बैठक में निर्बाध बिजली आपूर्ति पर चर्चा, हुआ कुछ नहीं :

पिछले दिनों चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान व उप मेयर पूजा कुमारी सहित कई पार्षद और स्थानीय लोग बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जर्जर तारों को बदलने और निर्बाध बिजली आपूर्ति बहाल करने पर चर्चा हुई थी. जनप्रतिनिधियों ने समस्या के त्वरित समाधान और स्थानीय स्तर पर शिविर लगाने की मांग की है, लेकिन अभी तक धरातल पर ऐसा कुछ विशेष कार्य नहीं हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि फुदनीडीह सब-स्टेशन बनने के बाद बेहतर बिजली आपूर्ति की उम्मीद जगी थी, लेकिन वर्तमान समय में उल्टा काम हो रहा है. बिजली आपूर्ति पहले से भी ज्यादा खराब हो गयी है.

क्या कहते हैं चीराचास के लोग

जब बिजली की ज्यादा जरूरत होती है, तभी बिजली गायब रहती है. बिजली विभाग के अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं, धरातल पर कुछ नहीं होता है. जो समस्या पिछले साल बोलते थे, वहीं आज भी बता रहे हैं.

– अरविंद राय , गांधाजोर वार्ड चार

बिजली के आंख मिचौली से बुधवार की रात को लोग ठीक से से नहीं सके. कुछ मिनट के लिए बिजली रहती फिर घंटों गायब. नींद नहीं आने से बच्चे और बुजुर्गों का तबीयत बिगड़ रही है.

– बबलू कुमार, चीराचास वार्ड तीनफुदनीडीह सब-स्टेशन बनने के बाद भी बिजली की स्थिति नहीं सुधरी. चीराचास के लोग बिजली बिल का तो नियमित भुगतान करते हैं, लेकिन हमलोगों को बिजली नियमित नहीं मिल रहा है.

– दीपक कुमार, वार्ड दो, चीराचास

गर्मी के दिनों में लोगों को बिजली ज्यादा जरूरत होती है, लेकिन चीराचास क्षेत्र में 10 से 12 घंटे बिजली गायब रह रही है. लोग बहुत परेशान हैं. बच्चे और बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कत आ रही है.

– विक्की कुमार, वार्ड दो, चीराचास

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola