Bokaro News : गर्मी में बिजली समस्या से लोग परेशान

Bokaro News : चंदनकियारी में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं.
चंदनकियारी में चिलचिलाती और उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं. कई दिनों से बिजली की आंख मिचौली और लो वोल्टेज से उपभोक्ताओं में रोष है. प्रखंड के बरमसिया, चंदनकियारी व लाघला सब स्टेशन के विभिन्न फीडरों से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रह रही है. डिगवाडीह सब स्टेशन के भौरा 1 फीडर से जुड़े क्षेत्र में भी बिजली की आंख मिचौली जारी है. लोगों का कहना है कि विभाग से संपर्क करने पर कभी ओवर लोड, कभी फॉल्ट तो कभी डीवीसी से कम बिजली मिलने की बात कही जाती है. भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से बच्चों, बुजूर्गों व बीमार लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है. बच्चों की पढ़ाई और व्यवसायियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










