Bokaro News : सेवानिवृत्ति के चार साल बाद भी नहीं मिली पावना राशि

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सेवानिवृत्ति के चार साल बाद भी नहीं मिली पावना राशि

Bokaro News : सेवानिवृत्ति के चार साल बाद भी शिक्षक को पावना राशि नहीं मिली है.

विज्ञापन

सेवानिवृत्ति के चार साल तीन माह के बाद भी पिंड्राजोरा गांव निवासी शिक्षक कृष्ण चंद्र महतो को पावना राशि नहीं मिली है. पेंशन भी नहीं मिल रही है. इस मामले को लेकर वह रांची तथा बोकारो शिक्षा विभाग कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षक के रूप में 24 अप्रैल 2006 को मध्य विद्यालय पुंडरू में नियुक्ति हुई थी और 30 नवंबर 2021 यहीं से सेवानिवृत्त हुआ. सेवानिवृत्त होने के बाद विभागीय उदासीनता के कारण पैसा नहीं मिल पाया है. पेंशन शिकायत निवारण विभाग दिल्ली, मुख्यमंत्री कार्यालय तथा शिक्षा विभाग रांची झारखंड से भी पत्राचार किया. बोकारो में 25 नवंबर 2025 को जनसुनवाई भी अपनी शिकायत रखी.

बोकारो उपयुक्त ने दिया है जांच का आदेश

कृष्ण चंद्र महतो 17 मार्च को आयोजित जनता दरबार में बोकारो उपायुक्त से मिले और अपनी समस्या रखी. उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जांच करने की आदेश दिया है. इधर, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ अतुल कुमार चौबे ने कहा कि यह मामला संज्ञान में नहीं है. ऐसा कोई मामला है तो उस पर अविलंब जांच कर करवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola