Bokaro News : चार बीमाधारकों के आश्रितों को किया राशि का भुगतान

Updated at : 04 Mar 2025 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : चार बीमाधारकों के आश्रितों को किया राशि का भुगतान

Bokaro News : एसबीआइ बोकारो थर्मल शाखा ने किया कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो थर्मल स्थित एसबीआइ की शाखा द्वारा शाखा के ही चार खाताधारकों के आश्रितों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की राशि का भुगतान सोमवार को किया गया. शाखा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चीफ मैनेजर सुभाष प्रसाद ने ग्राहकों से कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सभी खाताधारकों को 436 रुपये का भुगतान कर 50 वर्ष तक की आयु के प्रत्येक खाताधारक को प्रत्येक वर्ष के लिए लेना चाहिए. बीमा योजना के तहत किसी भी तरह से मृत्यु की स्थिति में तत्काल पूरी कागजी कार्रवाई पूरी कर दो लाख रुपये की राशि का भुगतान आश्रित को किया जाता है. इसी प्रकार दो हजार रुपया का भुगतान कर 40 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा का लाभ भी लिया जा सकता है. साथ ही बीस रुपये का भुगतान कर दो लाख रुपये का सुरक्षा बीमा का लाभ लिया जा सकता है. एसबीआइ रीजनल ऑफिस बोकारो के चीफ मैनेजर दीपेश गोस्वामी ने कहा कि स्थानीय शाखा के चार खाताधारकों गोनियाटो निवासी स्व शंकर महतो, गोविंदपुर निवासी स्व बिरेंद्र साहू, सीसीएल गोविंदपुर कॉलोनी निवासी सुकेश कुमार महतो की मृत्यु होने पर तीनों की पत्नी क्रमशः मंजू देवी, मनीषा सुमन, प्रीति कुमारी तथा कंजकिरो निवासी तुकामणी पांडेय की पत्नी रेखा देवी की मौत पर उपरोक्त सभी के आश्रितों के बीच दो-दो लाख रुपये के चेक का भुगतान किया गया. मौके पर बोकारो के फिरोज अनवर, डिप्टी मैनेजर मृत्युंजय कुमार, दुर्गा चरण दास, बिनोद महाराज, अमित शर्मा, जेएसएलपीएस नावाडीह के मनोज कुमार,बैंक सखी संगीता कुमारी, राजेश चौधरी, बबन राम, उदय सिंह सहित कई कर्मी व लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola