Bokaro News : करगली में श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र के संत्सग का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : करगली में श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र के संत्सग का आयोजन

Bokaro News : ठाकुर जी के आदर्शों को आत्मसात करने से ही मिलेगी सफलता

विज्ञापन

Bokaro News : फुसरो. बंगाली 1433वां नव वर्ष के उपलक्ष्य में करगली बाजार के इलेवन स्टार क्लब में रविवार की रात्रि श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र सत्संग का आयोजन किया गया. मौके पर प्रार्थना सभा, श्रीश्री ठाकुर भोग, भजन- कीर्तन, धर्म सभा, आनंद बाजार, मातृ सम्मेलन, समवेत प्रार्थना, सत्संग एवं दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किये गये. वक्ताओं ने ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के व्यक्तित्व और जीवन पर प्रकाश डाला. कहा कि ठाकुर जी के आदर्श मूल्यों को आत्मसात करने से ही मनुष्य सफल हो सकता है. कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से सभी ने (आनंद बाजार) प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन में भक्ति मजूमदार, एसएन सिंह, नेमीचंद गोयल, सालवन राज, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, दक्षिण मजूमदार, संजय अग्रवाल, पल्लव सदया, उत्तम सिन्हा, रवि शंकर दास, काकोली मजूमदार, सरस्वती सिंह, जयंती मजूमदार, कपोली सिन्हा, झरना दास, शिप्रा मुखर्जी, मालती राय, सपना डे, बेबी सरकार, रूपा बनर्जी, उत्पल राय, तरुण बनर्जी, मानती राय, माया चटर्जी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola