ePaper

BOKARO NEWS : सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक गंभीर

Updated at : 17 Sep 2024 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
BOKARO NEWS : सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक गंभीर

विष्णुगढ़ मुख्य पथ में सदारो जंगल के पास सोमवार दिन लगभग 11 बजे सड़क दुर्घटना में सरिया थाना क्षेत्र के कुसुमडीह निवासी 26 वर्षीय राजेंद्र कुमार महतो की मौत हो गयी और विकास कुमार महतो गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

ललपनिया/गोमिया. विष्णुगढ़ मुख्य पथ में सदारो जंगल के पास सोमवार दिन लगभग 11 बजे सड़क दुर्घटना में सरिया थाना क्षेत्र के कुसुमडीह निवासी 26 वर्षीय राजेंद्र कुमार महतो की मौत हो गयी और विकास कुमार महतो गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों बाइक से विष्णुगढ़ जा रहे थे. घुमावदार मोड़ में बाइक अनियंत्रित हो गयी और दोनों सड़क पर गिर गये. वहां से गुजर रहे मनोज रवानी ने सड़क में दोनों को अचेत अवस्था में देख कर फोन कर 108 एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद 108 एंबुलेंस पहुंची और दोनों को गोमिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. डॉक्टर ने जांच के बाद राजेंद्र कुमार महतो को मृत घोषित कर दिया. घायल विकास कुमार महतो को रांची रिम्स रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola