Bokaro News : एयरपाेर्ट को लेकर पहाड़ी पर लगायी गयी आब्स्ट्रक्शन लाइट

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : एयरपाेर्ट को लेकर पहाड़ी पर लगायी गयी आब्स्ट्रक्शन लाइट

Bokaro News : बोकारो एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने का मामला एक कदम और बढ़ा है.

विज्ञापन

बोकारो एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने का मामला एक कदम और बढ़ा है. सतनपुर पहाड़ी में विमान परिचालन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आब्स्ट्रक्शन लाइट लगा दी गयी है. जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार को इसे स्थापित किया. आब्सट्रक्शन लाइट लगाने में 1.16 लाख रुपया का खर्च आया है. यह राशि बोकारो विधायक श्वेता सिंह के विधायक मद से खर्च की गयी है. आब्स्ट्रक्शन लाइट सोलर ऊर्जा से संचालित होती है. इसके कारण बिना निर्बाध बिजली आपूर्ति के भी लाइट लगातार संचालित होती रहेगी. बताते चलें कि बीएसएल की चिमनियों में भी ऊंचाई के लिहाज से आब्स्ट्रक्शन लाइट लगाने का निर्देश दिया गया था. चिमनियों में यह पहले ही लगायी जा चुकी थी.

और 14 बिंदुओं पर होना है काम

बोकारो एयरपोर्ट से उड़ान को लेकर 30 अप्रैल को जिला स्तर पर हाई लेवल बैठक हुई थी. बैठक में 15 बिंदुओं पर चर्चा हुई थी. इनमें से एक सतनपुर पहाड़ी पर आब्स्ट्रक्शन लाइट लगाना भी था. इसे पूरा कर लिया गया. दुंदीबाद क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त क्षेत्र की बैरिकेडिंग 15 मई तक कराने व पुलिस पिकेट निर्माण के लिए बीएसएल प्रबंधन को निर्देश दिया गया था. एयरपोर्ट क्षेत्र की सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए दुंदीबाद समेत पूरे शहर में 15 जून तक सीसीटीवी अधिष्ठापन, प्रशिक्षित पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति व फायर ब्रिगेड के नियमित परीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश मिला था. वहीं एएआइ व बीएसएल के बीच एमओयू के नवीनीकरण की प्रक्रिया, एएआइ द्वारा उपलब्ध कराये गये नक्शा में आवश्यक संशोधन, बम थ्रेट कंटिजेंसी प्लान, सिक्योरिटी वेटिंग, बीसीएएस सुरक्षा क्लियरेंस व डीजीसीए लाइसेंस से संबंधित प्रक्रिया को माह के अंत तक पूरा करना है. साथ ही एयरपोर्ट के लिए आठ एंबुलेंस की उपलब्धता, दो एयरक्राफ्ट वाहन की तैनाती, सीटीओ स्वीकृति, एयरपोर्ट परिसर में झाड़ियों की सफाई की दिशा में पहल करनी है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola