Bokaro News : चास के मेयर और पार्षदों को दिलायी गयी शपथ

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : चास के मेयर और  पार्षदों को दिलायी गयी शपथ

Bokaro News : चास के मेयर और वार्ड पार्षदों को पद की शपथ दिलायी गयी.

विज्ञापन

चास के नव निर्वाचित मेयर भोलू पासवान और 35 वार्ड पार्षदों को मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी अजय नाथ झा ने पद की शपथ दिलायी. समारोह चास नगर निगम कार्यालय के सभागार में हुआ. शपथ ग्रहण के दौरान सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों ने नगर के विकास, स्वच्छता, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जतायी. अपने संबोधन में डीसी ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने निगम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया.

लगातार दूसरी बार मेयर बने हैं भोलू पासवान

मालूम हो कि लगातार दूसरी बार भोलू पासवान मेयर बने हैं. उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों के सहयोग से चास को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने के लिए कार्य करेंगे. जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और पारदर्शी प्रशासन का भरोसा दिलाया. मौके पर एसपी हरविंदर सिंह, निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ प्रांजल ढ़ांडा, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ चास प्रदीप कुमार सहित काफी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता व अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola