Bokaro News : सड़क दुर्घटना में मां की मौत, पुत्री घायल, सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सड़क दुर्घटना में मां की मौत, पुत्री घायल, सड़क जाम

Bokaro News : माराफारी थाना क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में मां की मौत और पुत्री घायल हो गयी.

विज्ञापन

माराफारी थाना क्षेत्र में रितुडीह के समीप फोरलेन पर मंगलवार की दोपहर स्कूटी जेएच 09बीजे 9947 को हाइवा जेएच 09एए 9958 ने पीछे से धक्का मार दिया. हादसे में स्कूटी सवार सेक्टर तीन सी के आवास संख्या 694 निवासी 39 वर्षीया रिंकू देवी की मौत हो गयी. वहीं, उनकी पुत्री 19 वर्षीया दिव्या कुमारी घायल हो गयी. मृतका सेक्टर दो के एक निजी स्कूल में नौकरी करती थी. धक्का मारने के बाद हाइवा का चालक फरार हो गया. इधर, घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर शव रखकर फोरलेन को जाम कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को हटने के लिए समझाया. बाद में सड़क जाम पर बैठे लोगों के साथ जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों ने पुलिस की मौजूदगी में वार्ता की. हाइवा मालिक ने एक लाख 25 हजार रुपये मृतका के आश्रित को सौंपा. सरकारी नियमानुसार एक लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही गयी. तब जाकर छह घंटे बाद सड़क जाम हटी. इस दौरान भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. इससे पूर्व हादसे की सूचना पर रिंकू के पति सुनील कुमार राम मौके पर पहुंचे. दंडाधिकारी सत्यबाला व दंडाधिकारी जया कुमारी भी पहुंचीं और लोगों को समझाने का प्रयास किया.

12 मोड़ के पास कार की टक्कर से पिता-पुत्री घायल

सेक्टर 12 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 12 मोड़ के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में पुलिस लाइन के निकट रहने वाले निशाद खान और उनकी पुत्री घायल हो गये. निशाद अपनी दो बेटियों के साथ पैदल बाजार से लौट रहे थे. इस दौरान एक कार (JH 09AA/1205) ने धक्का मार दिया. निशाद खान को गंभीर चोटें आयी, जबकि उनकी एक पुत्री के दाहिने पैर में चोट लगी. मौका देख कर कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटनास्थल पर पुलिस पहुंची. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola