Bokaro News : मंदिर की दानपेटी से रुपये चोरी, नाबालिग गिरफ्तार

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : सीसीटीवी से हुआ खुलासा

विज्ञापन

Bokaro News : बालीडीह पुलिस ने क्षेत्र के एक मंदिर में रखी दान पेटी चोरी करने के आरोप में 14 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि नाबालिग ने मंगलवार की रात बालीडीह गोल मार्केट स्थित हनुमान मंदिर में रखी दान पेटी से रुपये की चोरी किया और भाग गया. बुधवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा करने पहुंचे तो उन्होंने दानपेटी टूटी पायी. उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों के अलावा बालीडीह पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच सीसीटीवी खंगाला तो उक्त नाबालिग को चोरी करते हुए देखा गया. नाबालिग की पहचान करने के बाद उसे हिरासत में लिया गया. फिलहाल पुलिस उसके खिलाफ जुवेनाइल एक्ट के तहत कार्रवाई करने में जुटी है. नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola