ePaper

Bokaro News : मोहर और रामदास का शहादत दिवस मना

Updated at : 08 Oct 2025 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : मोहर और रामदास का शहादत दिवस मना

मोहर तिलक और रामदास रविदास का 35वां शहादत दिवस बुधवार को मनाया गया.

विज्ञापन

गांधीनगर, दिल्ली में 1990 में आयोजित दाम बांधो, काम दो रैली में शहीद हुए मोहर तिलक और रामदास रविदास का 35वां शहादत दिवस बुधवार को मनाया गया. मौके पर पुरनाडीह से संकल्प रैली निकाली गयी. मुख्य मार्ग होते हुए रैली शहीद चौक पहुंची और यहां संकल्प सभा हुई. शहीदों की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और एक मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी. झारखंड सांस्कृतिक मंच के साथियों द्वारा जन गीत शहीदों ले लो लाल सलाम…प्रस्तुत किया गया.

भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि केंद्र सरकार अभिव्यक्ति के अधिकार पर हमला कर रही है. देश आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक विनाश लीला से कराह रहा है. इसके खिलाफ उठे जनप्रतिरोध को दबाने के लिए सोनम वांगचुंग जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेल में बंद किया जा रहा है. सरकार कॉरपोरेट मित्रों को देश की संपत्ति सौंप रही है. इसका जवाब देना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. माले की राज्य स्थायी कमेटी के सदस्य भुवनेश्वर केवट ने कहा कि जिंदगी के लिए दावं पर चढ़ी जिंदगी कभी खत्म नहीं होती है. केंद्र सरकार महंगाई पर लगाम कसने के बजाय जीएसटी छूट का झूठा ढिंढोरा पिट रही है. संविधान और लोकतंत्र की रक्षा और विस्थापितों के अधिकार के लिए संघर्ष तेज होगा.

कार्यक्रम की अध्यक्षता फुलेंद्र रविदास व संचालन लोकल कमेटी के सचिव इंद्रदेव सिंह ने किया. पेटरवार प्रखंड सचिव पंचानन मंडल, बालेश्वर गोप, छात्र नेता राज केवट, दुर्गा सिंह, माधो प्रसाद मंडल, दुख्तर अंसारी, चुना तुरी, बैजनाथ सिंह, शीला देवी, भूषण केवट, शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष राजेश रविदास, सईद अंसारी, रेहाना बीबी, लखन नायक, कामेश्वर गिरि आदि ने भी संबोधित किया.

सात सूत्री राजनीतिक प्रस्ताव पारित

संकल्प सभा में शहीदों के परिजनों के अलावे सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए. संकल्प सभा द्वारा सात सूत्री राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया. इसमें सोनम वांगचुंग की बिना शर्त रिहाई, मणिपुर की तरह झारखंड को जलाने की कोशिश को विफल करने की अपील, डीआरडी प्रोजेक्ट से प्रभावित गांवों में सीसीएल द्वारा बिजली और पानी की व्यवस्था, राज्य में वर्षों से बंद गैरमजरूआ भूमि का रशीद निर्गत करने, आउटसोर्सिंग समेत निजी कंपनियों में 75 प्रतिशत नियोजन स्थानीय युवाओं को देने की गारंटी, झारखंड आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र के साथ एक समान पेंशन, नियोजन और 10 लाख रुपये का गुरुजी मेडिकल कार्ड जारी करने की बात शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola