Bokaro News : गश्ती अभियान में पेड़ काटते पकड़े गये कई लोग

Updated at : 21 Apr 2025 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : गश्ती अभियान में पेड़ काटते पकड़े गये कई लोग

Bokaro News : चेतावनी देकर छोड़ा गया

विज्ञापन

Bokaro News : कसमार तथा जरीडीह प्रखंड के जंगलों में अवैध कटाई तथा अगलगी की घटना को रोकने के लिए वन सुरक्षा समिति द्वारा गश्ती अभियान तेज कर दिया गया है. इसी क्रम में रविवार को वन सुरक्षा समिति के कसमार प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो के नेतृत्व में प्रखंड के करमा जंगल में गश्ती अभियान चलाया गया. इस दौरान कई ग्रामीणों को सखुआ लकड़ी की अवैध कटाई करते हुए पकड़ा गया, जबकि कुछ लोग भाग खड़े हुए. श्री महतो ने बताया की गुप्त सूचना मिलने पर यह छापामारी अभियान चलाया गया. मौके पर कई लोग सखुआ लकड़ी काटकर ले जाते हुए रंगे हाथ पकड़े गये. हालांकि उन सभी को कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया है और चेताया गया है कि दोबारा पकड़े जाने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा. श्री महतो ने बताया कि जरीडीह प्रखंड के रोरिया स्थित लाहरजारा (तिलयटांड़) जंगल में पिछले एक सप्ताह से कुछ लोगों द्वारा सखुआ लकड़ी की अवैध कटाई करने की सूचना मिली है. विभाग को इसकी जानकारी दे दी गयी है. वहां भी छापामारी अभियान चलाया जायेगा. मौके पर करमा समिति की सोमला वाला देवी, सुलेखा देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola