Bokaro News : झामुमो जिला समिति की बैठक में कई निर्णय

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : झामुमो जिला समिति की बैठक में कई निर्णय

Bokaro News : झामुमो जिला समिति की बैठक पेटरवार प्रखंड के मायापुर में हुई.

विज्ञापन

जारंगडीह, झामुमो जिला समिति की बैठक जिलाध्यक्ष रतन लाल मांझी के आवासीय कार्यालय पेटरवार प्रखंड के मायापुर में हुई. अध्यक्षता जिला सचिव मुकेश कुमार महतो व संचालन जिला संगठन सचिव फैयाज आलम ने किया. तय किया गया कि स्व दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अंतिम जोहर आभार यात्रा पंचायत से लेकर प्रखंड होते हुए जिला तक निकाली जायेगी. स्व बिनोद बिहारी महतो की जयंती मकोली मोड़ में मनायी जायेगी. बूथ कमेटी का गठन कर जिला कमेटी को सौंपी जाये. बैठक में केंद्रीय सदस्य जय नारायण महतो, अशोक मुर्मू, घुनु हांसदा, जिला उपाध्यक्ष फिरदौस अंसारी, आकाश टुडू, संयुक्त सचिव पानबाबू केवट, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष आजाद अंसारी, छात्र मोर्चा अध्यक्ष सुमित कुमार रवानी, बुद्धिजीवी मोर्चा के अध्यक्ष किरण चंद्र बाउरी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष सोमर मुंडा, जिला महिला मोर्चा की सचिव बबीता देवी, कसमार प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम, जरीडीह प्रखंड उपाध्यक्ष शंकर मरांडी, पेटरवार प्रखंड सचिव श्रीराम हेंब्रम, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष महतो, नावाडीह प्रखंड के बीज लाल हांसदा, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola