Bokaro News : अपराध के नियंत्रण के लिए वाहनों का पूरा-पूरा करें प्रयोग : एसपी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : अपराध के नियंत्रण के लिए वाहनों का पूरा-पूरा करें प्रयोग : एसपी

Bokaro News : सभी थाना को एसपी ने सौंपा नया चारपहिया व दोपहिया वाहन

विज्ञापन

संवाददाता, बोकारो. पुलिस मुख्यालय रांची से प्राप्त सभी नये वाहनों की पूजा-अर्चना सेक्टर 12 पुलिस लाइन में एसपी हरविंदर सिंह ने की. पूजा-पाठ के बाद नये वाहनों को सभी थाना के थाना प्रभारी व प्रतिनिधियों के हवाले कर दिया गया. एसपी श्री सिंह ने कहा : अपराध को काबू में करने के लिए वाहनों का पूरा-पूरा प्रयोग करें. दोपहिया वाहन उन जगहों पर जाने में सहायक साबित होंगे, जहां चार पहिया वाहन आसानी से नहीं जा पाते हैं. आम जनता की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेवारी है. इसे हर हाल में निभायें. पेट्रोलिंग की गति निर्बाध होनी चाहिए. मौके पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन, मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता, यातायात डीएसपी विद्या शंकर, चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह, सेक्टर चार इंस्पेक्टर संजय कुमार, बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, सेक्टर छह इंस्पेक्टर संगीता कुमारी, बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, सेक्टर 12 इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह, सार्जेंट मेजर प्रणव कुमार, सार्जेंट मेजर जॉय प्रभाकर लकड़ा, हरला इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम, माराफारी इंस्पेक्टर आजाद खान, चास इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी, चास मु. प्रभारी प्रकाश मंडल, चीरा चास प्रभारी पुष्पराज, पिंड्राजोरा प्रभारी अभिषेक रंजन सहित विभिन्न थाना व ओपी प्रभारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola