Bokaro: पूर्व मंत्री माधव बाबू के श्रद्धांजलि सभा की तैयारी पूरी, कई मंत्री-विधायक होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन
Madhav Lal Singh

माधवलाल सिंह को श्रद्धांजलि देते पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह व अन्य

Bokaro: बोकारो में पूर्व मंत्री माधव बाबू की श्रद्धांजलि सभा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कार्यक्रम में कई मंत्री, विधायक और अन्य राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना है. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

रामदुलार पंडा, ललपनिया
Bokaro: बिहार-झारखंड के पूर्व मंत्री सह गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह (माधव बाबू) के साड़म (गोमिया) आवास में सोमवार को आयोजित होने वाले उनके श्राद्धकर्म (बारहवां) सह श्रद्धांजलि सभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कार्यक्रम में गोमिया विधानसभा क्षेत्र समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों से हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. श्रद्धांजलि सभा में कई मंत्री, विधायक, सांसद और विभिन्न दलों के बड़े जनप्रतिनिधियों, नेताओं के शामिल होने की संभावना है.

आयोजन स्थल पर विशेष व्यवस्था

मंत्री, विधयकों के शामिल होने की वजह से आयोजन स्थल पर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं. आगंतुकों की सुविधा के लिए पार्किंग से लेकर बैठने तक का विशेष इंतजाम किया गया है. माधव बाबू के आवास के सामने विशाल पंडाल का निर्माण कराया गया है. वहीं, वीआईपी अतिथियों के लिए अलग से विशेष पंडाल बनाए गए हैं. भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर एसी और कुलर भी लगाए गए हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

रविवार को कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

इधर, रविवार को बिहार-झारखंड के पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जयनंदु, पूर्व सांसद रामदास के पुत्र समेत कई गणमान्य लोग साड़म पहुंचे और स्व. माधव लाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह भी शनिवार की शाम पहुंचे थे. स्व. माधवलाल सिंह एक जनसेवक के रूप में ईमानदार, लोकप्रिय और प्रभावशाली नेता माने जाते थे. उनके निधन से पूरे गोमिया क्षेत्र में शोक की लहर है.

ये भी पढ़ें…

Bokaro News : गोवा में डीपीएस बोकारो के कराटेकारों ने 16 स्वर्ण सहित जीते 40 पदक

Bokaro News : बीएसएल : ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में बच्चे सीख खेलों की बारीकियां

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola