Bokaro News : 108 कलश जल से स्नान के बाद बीमार हुए जगन्नाथ

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : अब 26 को भक्तों को देंगे दर्शन

विज्ञापन

Bokaro News : स्टील सिटी बोकारो के सेक्टर चार स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में बुधवार को स्नान पूर्णिमा पर महाप्रभु भगवान जगन्नाथ का महास्नान नेम-निष्ठा के साथ कराया गया. मंदिर के पुजारियों व श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र, देवी सुभद्रा व सुदर्शन की प्रतिमा को मंदिर के रत्न सिंहासन से स्नान मंडप तक पहुंचाया. स्नान मंडप पर हवन-पूजन कर सभी धार्मिक रस्मों को भक्ति भाव के साथ निभाया गया. जय जगन्नाथ के जयघोष, शंखध्वनि व उल्लूकध्वनि के बीच महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र, देवी सुभद्रा व सुदर्शन को 108 कलश जल से महास्नान कराया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाप्रभु जगन्नाथ को 35 कलश, बड़े भाई बलभद्र को 42 कलश, बहन सुभद्रा को 20 कलश व सुदर्शन को 11 कलश जल से स्नान कराया गया. इसके अलावा अगुरु, चंदन, गाय का घी, दुध, दही, मधु, हल्दी आदि का लेप भी लगाया गया. महाप्रभु के महास्नान की अमृतबेला को देखने के लिए बड़ी संख्या में बोकारो-चास के श्रद्धालु पहुंचे. बीमार के बाद ‘अणवसर गृह’ में शिफ्ट हुए प्रभु, देशी जुड़ी-बूटी से शुरू हुआ उपचार : प्राचीन धार्मिक परंपरा के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा अत्यधिक स्नान करने के कारण बीमार हो जाते हैं. इस दौरान भगवान को मंदिर के एक अलग कमरे ‘अणवसर गृह’ में रखा जाता है, जहां उनका देशी जुड़ी-बूटी से उपचार किया जाता है. बीमारी के कारण महाप्रभु एक पखवाड़े तक किसी को दर्शन नहीं देते है. इसे ‘अनासर काल’ कहते हैं. मतलब, महास्नान के बाद 15 दिनों के लिए प्रभु जगन्नाथ एकांतवास में चले गये. 26 जून को महाप्रभु पूरी तरह से स्वास्थ्य हो कर भक्तों को दर्शन देंगे. इसी दिन महाप्रभु का नेत्रोत्सव भी किया जायेगा. इसके अगले दिन 27 जून को महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र व देवी सुभद्रा रथ पर सवार हो कर मौसीबाड़ी (श्रीराम मंदिर-सेक्टर वन) के लिये रवाना होंगे. इसे ही रथ यात्रा उत्सव कहा जाता है. बोकारो इस बार 25वीं ऐतिहासिक रथ यात्रा निकलेगी. इसकी तैयारी में उत्कल सेवा समिति से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य जुट गये हैं. रथ की भी साज-सजावट शुरू है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola