Bokaro News : लोकल सेल के ट्रकों से मुख्य सड़क पर लग रहा जाम, राहगीर परेशान

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : लोकल सेल के ट्रकों से मुख्य सड़क पर लग रहा जाम, राहगीर परेशान

Bokaro News : सीआइएसएफ के साथ-साथ सीसीएल के सुरक्षा गार्डों की भी तैनाती

विज्ञापन

Bokaro News : गांधीनगर. सीसीएल के बीएंडके एरिया अंतर्गत खासमहल कोनार परियोजना में चल रहे लोकल सेल के कारण कुरपनिया-बोकारो थर्मल मुख्य मार्ग पर आये दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. ट्रकों की लंबी कतार से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया जाता है कि कांटा कराने की जल्दबाजी में दर्जनों ट्रक मुख्य सड़क किनारे खड़े कर दिये जाते हैं. कई ट्रक चालक वाहनों को सड़क पर तिरछा खड़ा कर देते हैं, जिससे चारपहिया व दोपहिया वाहनों का आवागमन बाधित हो जाता है. कई बार लोगों को लंबे समय तक जाम में फंसे रहना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने प्रबंधन से मांग की है कि यहां सीआइएसएफ के साथ-साथ सीसीएल के सुरक्षा गार्डों की भी तैनाती की जाये, ताकि ट्रकों को व्यवस्थित तरीके से कांटा घर में प्रवेश कराया जा सके और जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सके. इस संबंध में परियोजना पदाधिकारी सुमेधानंदन ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ट्रकों के कारण किसी भी स्थिति में मुख्य सड़क जाम नहीं होनी चाहिए. निर्देशों का पालन नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola