ePaper

हथियार नहीं जमा करने पर 159 लोगों का लाइसेंस रद्द

Updated at : 26 Apr 2024 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार नहीं जमा करने पर 159 लोगों का लाइसेंस रद्द

बार–बार आदेश जारी करने के बाद भी शस्त्र जमा नहीं करने का मामला

विज्ञापन

संवाददाता, बोकारो बार-बार आदेश जारी करने के बाद भी शस्त्र जमा करने में लापरवाही बरतने वाले शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों पर जिला प्रशासन बोकारो ने बड़ी कार्रवाई की है. डीसी सह शस्त्र दंडाधिकारी विजया जाधव ने अब तक कुल 159 शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के लाइसेंस को रद्द किया है. यह कार्रवाई जिला स्क्रीनिंग कमेटी की अनुशंसा पर संज्ञान लेते हुए डीसी सह शस्त्र दंडाधिकारी ने किया है. इस बाबत सभी संबंधित शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को जिला सामान्य शाखा से अलग – अलग आदेश पत्र जारी किया गया है. आदेश पत्र में उल्लेख है कि भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं स्वच्छ बनाने हेतु जिला के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को अपना शस्त्र संबंधित थाना/पुलिस केंद्र, बोकारो या शस्त्र दुकान में जमा करने का निर्देश दिया गया था. बार-बार आदेश के बावजूद भी शस्त्र जमा नहीं किया गया है. वहीं, इस पर कार्रवाई के लिए जिला स्क्रीनिंग कमेटी ने अनुशंसा की थी. आमर्स रूल में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए कुल 159 शस्त्र अनुज्ञप्तियों को निरस्त किया गया है. जानकारी हो कि रद्द शस्त्र अनुज्ञप्तियों में ऐसे भी कुछ अनुज्ञप्तिधारी हैं, जिनका निधन हो गया है. कुछ अन्यत्र जिले व राज्य में स्थानांतरित हो गये हैं. डीसी सह शस्त्र दंडाधिकारी ने पिछले दिनों 18 अप्रैल 2024 को 110 शस्त्र अनुज्ञप्ति, 22 अप्रैल 2024 को 17 व 25 अप्रैल को 32 शस्त्र अनुज्ञप्ति को रद्द किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola