ePaper

BOKARO NEWS : अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में कथारा का युवक गिरफ्तार

Updated at : 10 Oct 2024 11:58 PM (IST)
विज्ञापन
BOKARO NEWS : अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में कथारा का युवक गिरफ्तार

BOKARO NEWS : लड़की का अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में हरिहरगंज की पुलिस ने कथारा के युवक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

BOKARO NEWS : पलामू जिला अंतर्गत हरिहरगंज थाना पुलिस ने लड़की को बदनाम करने एवं उसकी अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में बुधवार की रात कथारा सबस्टेशन कॉलोनी स्थित आवास से नंदन कुमार, पिता रामजी साव को ओपी पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी. जानकारी के अनुसार लड़की के पिता ने पलामू के साइबर अपराध थाना में उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. मामले में हरिहरगंज पुलिस ने मोबाइल नंबर के लोकेशन से जांच पड़ताल की एवं टेक्निकल सेल्स की मदद से कथारा पहुंच कर युवक को गिरफ्तार किया. उक्त युवक महाराष्ट्र के पुणे में रहता था. एक सप्ताह पहले कथारा स्थित अपने आवास आया था. मौके पर हरिहरगंज थाना प्रभारी चंदन कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी एवं कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति, एसआइ रवि कुमार चौरसिया, एएसआइ केएन पाठक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola