ePaper

नावाडीह में करम महोत्सव, 210 टीमों ने किया नृत्य

Updated at : 11 Sep 2024 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
नावाडीह में करम महोत्सव, 210 टीमों ने किया नृत्य

BOK NEWS : नावाडीह में करम महोत्सव, 210 टीमों ने किया नृत्य

विज्ञापन

नावाडीह. नावाडीह के बिनोद बिहारी महतो ग्रामीण स्टेडियम में मंगलवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से करम महोत्सव का आयोजन किया. उद्घाटन सूबे की महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री बेबी देवी, प्रमुख पूनम देवी, मुखिया संघ अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, बीस सूत्री अध्यक्ष वृजलाल हांसदा आदि ने किया. महोत्सव में नावाडीह प्रखंड के आसपास सहित धनबाद, गिरिडीह व बोकारो जिला की 210 टीमों ने करम गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया. प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही टीमों को मंत्री ने क्रमश: 11 हजार, सात हजार व पांच हजार रुपया नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. शेष 207 टीमों को दो-दो हजार रुपया व 12 साड़ियों देकर पुरस्कृत किया किया गया.

मौके पर मंत्री ने कहा कि करम पर्व झारखंड की सभ्यता व संस्कृति का प्रतीक है. इसे संजोए रखना हम सभी झारखंडियों का कर्तव्य है. नावाडीह में हर वर्ष करम महोत्सव का आयोजन कर झारखंड की कला संस्कृति को आगे बढ़ाया जायेगा. हेमंत सोरेन सरकार माताओं व बहनों को सम्मान दे रही है. महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मंईयां सम्मान योजना लागू की. झामुमो नेता अखिलेश महतो कहा कि बहनों को हक और सम्मान दिलाने के लिए हमेशा तैयार रहूंगा. महोत्वस से पूर्व अखिलेश महतो के नेतृत्व में हजारों युवतियों ने स्टेडियम से शोभा यात्रा निकाली और चिरूडीह मोड़, देवी कॉलेज मोड़, सीमाटांड़, बिनोद चौक होते हुए वापस स्टेडियम पहुंची.

इनकी थी उपस्थिति

झामुमो जिला सचिव जयनारायण महतो, बीस सूत्री उपाध्यक्ष गणेश महतो, डुमरी 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष डेगलाल महतो, उप प्रमुख हरिलाल महतो, मुखिया देवेंद्र महतो, किरण देवी, आरती कुमारी, पंसस निर्मल महतो, जयनाथ रजक, गीता देवी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो, सचिव सोनाराम हेंब्रम, तापेश्वर महतो, भुवनेश्वर महतो, उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद महतो, पूर्व मुखिया भेखलाल महतो, डाॅ लालजी महतो, रीना कुमारी, सलार खान, डुमरी उप प्रमुख उपेंद्र कुमार, राजकुमार पांडेय, मदन महतो, प्यारेलाल महतो, भरत रविदास, नवल किशोर महतो, भोलाराम महतो, जयलाल महतो, नागेश्वर साव, तुलसी महतो, राकेश महतो, बरनवाल महिला समिति की अध्यक्ष पुष्पा देवी आदि.

इन टीमों ने लिया भाग

मंत्री बेबी देवी ग्रुप अलारगो, कविता बेटियां ग्रुप धनबाद, बिनोद बिहारी महतो उच्च विद्यालय ग्रुप औरा गिरिडीह, लक्ष्मी ग्रुप गोमो धनबाद, जोहार झारखंडी ग्रुप धनबाद, बिनोद बिहारी कोयलांचल ग्रुप धनबाद, जेएमएम ग्रुप मंझलीटांड़, पूजा ग्रुप सुरही, सरना ग्रुप पंदनाटांड़, लक्ष्मी ग्रुप लहिया, ईपटा ग्रुप नारायणपुर, जेएमएम ग्रुप कटघरा, रूपा ग्रुप सरूबेरा, काजल ग्रुप गुंजरडीह, रेखा ग्रुप मुंगो, रानी ग्रुप भेंडरा, चांदनी ग्रुप बिरनी, मनीषा ग्रुप सुरही, लक्ष्मी ग्रुप हरलाडीह, खुशी ग्रुप पोटसो, प्रीति ग्रुप ताराटांड़, भारती ग्रुप पपलो, रूबी ग्रुप अरगामो, अनिता ग्रुप खरपीटो, सानिया ग्रुप कोडवाडीह, रीना ग्रुप दहयारी, सरिता ग्रुप अहारडीह, बेबी ग्रुप बेला, आदिवासी ग्रुप चलकरी आदि.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola