Bokaro News : झामुमो की नावाडीह प्रखंड कमेटी गठित

Updated at : 01 Mar 2025 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : झामुमो की नावाडीह प्रखंड कमेटी गठित

Bokaro News : कटघरा स्थित डिग्री महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को झामुमो की बैठक हुई. मौके पर नावाडीह प्रखंड कमेटी का गठन किया गया.

विज्ञापन

नावाडीह. कटघरा स्थित डिग्री महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को झामुमो की बैठक हुई. मौके पर नावाडीह प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से अध्यक्ष पूर्व प्रखंड सचिव सोनाराम हेंब्रम, सचिव गुलाम सरोवर और कोषाध्यक्ष विजय महतो बनाये गये. अध्यक्ष पद के लिए रामपुकार प्रसाद महतो, एस अंसारी, जयनाथ महतो, गणेश महतो, सचिव पद के लिए गंगाराम महतो ने भी दावेदारी पेश की थी. मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक अखिलेश महतो, पूर्व जिला सचिव जयनारायण महतो, पेटरवार प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश महतो व नावाडीह प्रमुख पूनम देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे. अखिलेश महतो ने कहा कि नव चयनित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं व समर्थकों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाएं. हेमंत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं. पूनम देवी ने कहा कि नावाडीह प्रखंड की 24 में से 23 पंचायतों में कमेटी का गठन किया जा चुका है. शीघ्र ही सभी पंचायतों में महिला व युवा कमेटी का गठन किया जायेगा. मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष बृजलाल हांसदा, उप प्रमुख हरिलाल महतो, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, सचिव नरेश कुमार विश्वकर्मा, मुखिया देवेंद्र कुमार महतो, विजय कुमार रवि, पूर्व मुखिया भेखलाल महतो, लालजी प्रसाद महतो, तापेश्वर महतो, पंसस कालेश्वर महतो, निर्मल महतो, महबूब आलम, भरत दास, फजले हक राय, रउफ अंसारी, अनु खान, प्यारेलाल महतो, बालेश्वर महतो, अयोध्या प्रसाद महतो, तारो महतो, घनश्याम गंझू, मनोज मुर्मू, मुरलीधर सिंह, इदरीश अंसारी, हेमलाल मरांडी, भोलाराम महतो, भुवनेश्वर महतो, नागेश्वर साव, जयलाल महतो आदि मौजूद थे. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola