ePaper

झारखंड झारखंडियों का होना चाहिए : जयराम

Updated at : 19 May 2024 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड झारखंडियों का होना चाहिए : जयराम

झारखंड झारखंडियों का होना चाहिए : जयराम

विज्ञापन

फुसरो. गिरिडीह सीट के निर्दलीय प्रत्याशी जयराम कुमार महतो ने करगली स्थित बिनोद बिहारी फुटबॉल ग्राउंड में रविवार को चुनावी सभा की. कहा कि नॉमिनेशन के दिन मुझे गिरफ्तार करने की तैयारी की गयी थी. आज कोई अपने हक की बात करता है तो उस पर मुकदमा कर दिया जाता है. झारखंड में खतियान के आधार पर स्थानीय नीति बने. बाहरी लोगों झारखंड के बाहर जाने को नहीं कह रहे हैं, पर झारखंड झारखंडियों का होना चाहिए. आगे कहा कि कोयला उत्पादन करने के बाद जमीन रैयत को वापस देना चाहिए, पर नहीं दिया गया. झारखंड की समस्याओं को संसद में उठाने के लिए मुझे जीत दिलाएं. सभा के बाद श्री महतो ने हिंदुस्तान पुल फुसरो तक रोड शो किया. मौके पर कमलेश महतो, कुणाल महतो, अमन रवि, राज गिरि, मोहम्मद रिजवान, मोती महतो, सानिया परवीन, पूजा महतो, आरएच महतो, चंद्रशेखर महतो, दमयंती मुंडा, पार्वती मुंडा, सुरेश सीरके पाटिल, विजय कुमार सिंह, नकुल महतो, सुनील महतो, निर्मल महतो, गौरव महतो, विजय सिंह, दीपक गिरि, अमित महतो, पिंटू महतो, फूलमती देवी, कुमारी सरिता, चंचल कुमारी, रूबी देवी, चिंता देवी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola