BOKARO NEWS : चंद्रपुरा में क्वार्टर से दिनदहाड़े 15 लाख के जेवरात की चोरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

BOKARO NEWS :चंद्रपुरा में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरों ने शिक्षक ओमियो तंतुबाय के क्वार्टर (जी/ए–11) का ताला तोड़ कर लगभग 15 लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली.
विज्ञापन
चंद्रपुरा. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डीवीसी आवासीय कॉलोनी के आदीपल्ली क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरों ने बिरसा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के शिक्षक ओमियो तंतुबाय के क्वार्टर (जी/ए–11) का ताला तोड़ कर लगभग 15 लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली. श्री तंतुबाय दोपहर में स्कूल से आये और दो बजे के करीब किसी कार्य से बोकारो चले गये. शाम छह बजे लौटे तो दरवाजा खुला मिला. अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था. सूचना पर पुलिस आयी और जांच की.
हाल के महीनों में हुई है कई क्वार्टरों में चोरी
मालूम हो कि पांच नवंबर की रात चंद्रपुरा के पत्रकार प्रमोद कुमार सिन्हा के क्वार्टर से लाखों रुपये की चोरी हुई थी. इस मामले का खुलासा पुलिस नहीं कर पायी है. पश्चिमपल्ली में अप्रैल महीने में चोरी की कई घटना घटित हुईं. भुरसाबाद स्थित रश्मि देवी के बंद घर से सोने की कान बाली, नाक का बेसर, एक जोड़ी चांदी की पायल सहित दो कांसा का लोटा, 12 थाली, छह गिलास, छह कटोरी, एक सीलिंग पंखा, मिक्सर ग्राइंडर की चोरी हुई थी. कॉलोनी के ही तोसिफ कमाल के बंद क्वार्टर नंबर एच/वी–34 से भी हजारों के जेवरात की चोरी हुई थी. देवेश पांडेय के क्वार्टर एच/सिक्स–7 का ताला तोड़ कर जेवरात की चोरी की गयी थे. शेख शाहिद के क्वार्टर एच/एफ दो का ताला तोड़ कर भी चोरी की गयी थी. कई दुकानों व क्वार्टरों में भी पिछले दो महीने के दौरान चोरी की घटनाएं घटी हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया ���ै
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










