ePaper

अब जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनेंगे विधायक जयराम महतो, रोजाना लगेगा दरबार

Updated at : 07 Apr 2025 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
जयराम महतो

विधायक जयराम महतो

Jairam Mahto News : डुमरी विधायक जयराम महतो ने एक बार फिर से अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता दरबार आयोजित करने का फैसला लिया है. डुमरी, नवाडीह और चंद्रपुरा में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनता दरबार लगेगी. जबकि तोपचांची में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

Jairam Mahto News : डुमरी विधायक जयराम महतो ने एक बार फिर से अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता दरबार लगाने का फैसला लिया है. डुमरी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व की भांति जयराम महतो जनता दरबार लगाने की घोषणा करते हुए इसके कार्यक्रम भी जारी कर दिये हैं.

तोपचांची में 8 घंटे के लिए लगेगा जनता दरबार

जयराम महतो ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर ट्वीट कर जनता दरबार की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद पूर्व की भांति जनता दरबार लगाया जायेगा. डुमरी, नवाडीह और चंद्रपुरा में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनता दरबार में वह बैठेंगे. तोपचांची में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक जनता दरबार लगाया जायेगा.

चुनाव से पूर्व भी सक्रीय थे जयराम महतो

विधानसभा चुनाव जितने से पूर्व भी जयराम महतो अपने क्षेत्र में काफी सक्रीय रहते थे. वे अक्सर अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनते थे और उसका समाधान भी निकालते थे. चुनाव जितने के बाद भी जयराम ने अपने इस कार्यशैली में कोई खास परिवर्तन नहीं. इसी कारण जयराम महतो को जनता से काफी प्यार मिलता है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

जनता दरबार का पूरा कार्यक्रम

  • डुमरी प्रखंड में हर सोमवार को प्रखंड कार्यालय या अनुमंडल कार्यालय परिसर में जनता दरबार लगेगा.
  • नवाडीह प्रखंड में हर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार लगेगा.
  • चंद्रपुरा प्रखंड में हर माह के पहले और तीसरे बुधवार को चंद्रपुरा प्रखंड कार्यालय और दूसरे और चौथे बुधवार को तेलो दुर्गा मंदिर के सामने जनता दरबार का आयोजन होगा.
  • हर शुक्रवार को मानटांड़ प्रधान कार्यालय में जनता दरबार लगेगा.

इसे भी पढ़ें

रामनवमी जुलूस में तलवार से गर्दन पर किया वार, प्राथमिकी दर्ज

झारखंड का तापमान 41 डिग्री के करीब पहुंचा, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री

ओपनर और ऑलराउंडर के तौर पर किसको पसंद करते हैं धोनी? युवराज सिंह की इस मोमेंट को याद कर मचाई खलबली

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola