ePaper

Bokaro News : मंडलकारा चास में जेल अदालत लगा

Updated at : 20 Apr 2025 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : मंडलकारा चास में जेल अदालत लगा

Bokaro News : 28 कैदियों की हुई स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन

Bokaro News : पीडीजे सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष बोकारो अनिल कुमार मिश्रा निर्देश पर रविवार को मंडलकारा चास में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. जेल अदालत में सदस्य जेएम प्रथम सृष्टि कुमारी व डिप्टी चीफ एलएडीसी पम्मी कुमारी शामिल हुईं. जेल में 28 कैदियों की स्वास्थ्य की जांच की गयी. इसमें 22 पुरुष व चार महिला थीं. एक कैदी को सदर अस्पताल बोकारो रेफर किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के सचिव अनुज कुमार, जेलर निखिल कांत व अन्य वक्ताओं द्वारा चास जेल के कैदियों को कानूनी जानकारी दी गयी. कैदियों को डालसा अंतर्गत दी जाने वाली विभिन्न विधिक सहायता व कैदियों के प्राप्त अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया. यह जानकारी सचिव अनुज कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola